सरकार की सकारात्मक छवि बनाने की कवायद……….

अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में दिए गए बयानों से सरकार की किरकिरी होती है या विपक्षी दलों को हमला करने का मौका मिल जाता है. ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रियों को खास नसीहत देते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. पटना के 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 07:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सरकार की सकारात्मक छवि बनाने की कवायद……….
Photo: UB India News Archive
अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में दिए गए बयानों से सरकार की किरकिरी होती है या विपक्षी दलों को हमला करने का मौका मिल जाता है.  ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रियों को खास नसीहत देते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. पटना के 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में आयोजित बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि मंत्री अपने विभाग से जुड़ी किसी भी योजना या फाइल की पूरी जानकारी लेने के बाद ही मीडिया के सामने मुंह खोलें. सीएम ने स्पष्ट किया कि “मीडिया में बोलने से पहले फैक्ट्स (तथ्यों) की जांच जरूरी है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों को गहराई से समझने का टास्क दिया है. उन्होंने कहा कि मंत्री केवल फाइलों पर हस्ताक्षर न करें, बल्कि योजनाओं की धरातल पर समीक्षा करें. साथ ही, उन्होंने मंत्रियों से अपने विभाग में नई योजनाओं की संभावनाओं को तलाशने और उनके ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा है.

‘डिजिटल’ और ‘तेज’ सिस्टम पर जोर

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों और मंत्रियों को पुरानी कार्यपालिका नियमावली (1979) को बदलकर नई नियमावली 2026 की ओर बढ़ने का संकेत दिया है. उनका उद्देश्य सरकारी कामकाज से मैनुअल फाइलिंग और डाक पत्राचार जैसे पुराने तरीकों को हटाकर पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम लाना है. मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विभाग में पारदर्शिता लाएं ताकि आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

जनता के प्रति जवाबदेही सबसे ऊपर

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को याद दिलाया कि वे जनता के सेवक हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और लोक शिकायतों के त्वरित निवारण को प्राथमिकता देने को कहा. सम्राट चौधरी का संदेश साफ है: काम बोलता है, और काम की जानकारी सटीक होनी चाहिए. मंत्रियों को अपने विभाग के मास्टर प्लान के साथ तैयार रहने को कहा गया है ताकि ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल किया जा सके.

बिहार में 26 मंत्रियों ने कामकाज संभाला

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत दो उप मुख्यमंत्रियों- विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 15 अप्रैल को ही अपना दायित्व संभाल लिया था. इसके तीन हफ्ते बाद गुरुवार (7 मई) को हुए शपथ ग्रहण समारोह में 32 और मंत्री बिहार मंत्रिपरिषद का हिस्सा बने हैं. नवगठित एनडीए सरकार में शपथ लेने के अगले ही दिन ज्यादातर मंत्रियों ने अपने-अपने महकमे का दायित्व संभाल लिया. शुक्रवार को सुबह दस बजे से ही मंत्रियों के कामकाज संभालने का सिलसिला शुरू हो गया और यह शाम साढ़े छह बजे तक चला. इस दौरान 26 मंत्रियों ने विभागों में जाकर विधिवत कामकाज शुरू कर दिया. दायित्व संभालने वाले मंत्रियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभागीय योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

राज्य की सकारात्मक छवि होगी मजबूत-श्रवण कुमार

बिहार की उपलब्धियों के प्रचार की नई रणनीति

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार की प्रमुख योजनाओं अंतिम छोर तक पहुंचाई जाए. कहा कि विभाग में मानव संसाधन की कमी को तत्काल पूरा किया जाए, जिससे बिना किसी बाधा और देरी के सभी काम पूरा हो सके. सूचना प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवीन तकनीकों और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल किया जाए.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰