क्या जेडीयू के इस नेता से ‘पंगा’ लेना पड़ गया भारी?

बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजा ‘मास्टरस्ट्रोक’ चर्चा का विषय बना हुआ है. शिवहर से पहली बार की विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल करवाकर जेडीयू ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. राजनीति के जानकारों की नजर में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 07:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या जेडीयू के इस नेता से ‘पंगा’ लेना पड़ गया भारी?
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजा ‘मास्टरस्ट्रोक’ चर्चा का विषय बना हुआ है. शिवहर से पहली बार की विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल करवाकर जेडीयू ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. राजनीति के जानकारों की नजर में यह निर्णय केवल एक मंत्री पद की नियुक्ति नहीं, बल्कि बाहुबली आनंद मोहन के परिवार के लिए एक सीधा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. दरअसल, शिवहर लंबे समय से बाहुबली आनंद मोहन और उनके परिवार का प्रभाव क्षेत्र रहा है, लेकिन डॉ. श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाए जाने के पीछे का कारण कहीं न कहीं जातिगत समीकरण को प्रभावित करने की कवायद कहा जा रहा है.

आनंद मोहन परिवार के ‘किले’ में सियासी सेंधमारी

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने वैश्य समाज से आने वाली भाजपा की सीटिंग सांसद रमा देवी का टिकट काटकर आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को मैदान में उतारा था. हालांकि लवली आनंद जीत गईं, लेकिन वैश्य वोटरों की नाराजगी ने जेडीयू नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी थी. लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने एक बड़ा प्रयोग करते हुए आनंद मोहन के बेटे और तत्कालीन विधायक चेतन आनंद को औरंगाबाद की नबीनगर सीट पर शिफ्ट कर दिया और उनकी जगह डॉ. श्वेता गुप्ता को मैदान में उतारा था. श्वेता गुप्ता ने न केवल यह सीट जीती, बल्कि राजद के नवनीत कुमार को 31,398 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत साबित की.

महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा चेहरा डॉ श्वेता

खास बात यह कही जा रही है कि डॉ. श्वेता गुप्ता (वैश्य/सूड़ी समुदाय से आती हैं) को समाज कल्याण मंत्री बनाकर पार्टी ने न केवल उस नाराजगी को दूर करने की कोशिश की है, बल्कि अब उन्हें मंत्री बनाकर नीतीश कुमार की जेडीयू ने शिवहर में आनंद मोहन के समांतर एक नया और बेदाग चेहरा स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही, वे शिवहर के 78 साल के इतिहास में पहली महिला विधायक और अब मंत्री बनकर महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा चेहरा बन गई हैं.

बयानबाजी पर ‘मोर्चा’ और ‘संजय झा’ फैक्टर

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि श्वेता गुप्ता की ‘ताजपोशी’ के पीछे जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के खिलाफ आनंद मोहन की हालिया बयानबाजी एक मुख्य कारण है. बता दें कि हाल के दिनों में आनंद मोहन ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, जिससे पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा हो गई थी. आनंद मोहन ने सार्वजनिक रूप से संजय झा की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जिसे पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के तौर पर देखा. दिलचस्प बात यह है कि श्वेता गुप्ता की ताजपोशी में संजय झा की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है जो आनंद मोहन के लिए एक कड़ा जवाब माना जा रहा है.

नीतीश कुमार का आनंद मोहन को बड़ा संदेश

शिवहर की पहली महिला विधायक का सफर

पेशे से डॉक्टर और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन डॉ. श्वेता गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. जेडीयू ने आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को शिवहर से हटाकर औरंगाबाद की नबीनगर सीट पर भेजा था और श्वेता गुप्ता को टिकट दिया. उन्होंने राजद के नवनीत कुमार को 31,398 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत साबित की. आजादी के बाद शिवहर से वह पहली महिला विधायक चुनी गई थीं और अब मंत्री बनकर उन्होंने जिले को ढाई दशक बाद मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिलाया है.
जानकारी के अनुसार, श्वेता गुप्ता पेशे से एक डॉक्टर (MD) हैं और उनकी छवि काफी सौम्य और शिक्षित नेता की है. 44 वर्षीय डॉ. श्वेता गुप्ता का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है जो उन्हें बिहार की नई पीढ़ी के नेताओं में अलग खड़ा करता है. सीतामढ़ी और शिवहर इलाके में चिकित्सा सेवा के माध्यम से उन्होंने जो लोकप्रियता हासिल की, उसका लाभ पार्टी अब पूरे राज्य में वैश्य वोट बैंक को साधने के लिए उठाना चाहती.

बेदाग छवि और आनंद मोहन परिवार की चुनौती

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन होने के बावजूद, डॉ श्वेता गुप्ता ने धरातल पर अपनी सक्रियता से जनता का भरोसा जीता है. इसके साथ ही श्वेता गुप्ता बिहार की नई और साफ-सुथरी राजनीति का प्रतिनिधि बनकर सामने आई हैं. निश्चित रूप से, श्वेता गुप्ता का उदय शिवहर की सांसद लवली आनंद और आनंद मोहन के परिवार की राजनीति के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभरी हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰