योगी आदित्यनाथ ने सम्राट से क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए आज बड़ा दिन था। देश के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। देश के तमाम बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। एनडीए के सभी सहयोगी पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी दिखी। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री सबसे नए सीएम में शुमार है। शपथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 07:21 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
योगी आदित्यनाथ ने सम्राट से क्या कहा?
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए आज बड़ा दिन था। देश के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। देश के तमाम बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। एनडीए के सभी सहयोगी पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी दिखी। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री सबसे नए सीएम में शुमार है। शपथ के बाद शुभेंदु अधिकारी हो गए। इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बीच एक केमिस्ट्री भी दिखी।

जब योगी और सम्राट मिले

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज का दिन बीजेपी के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। इस भव्य समारोह में एनडीए शासित राज्यों के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। विशेष रूप से बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच की बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के लिए सजी मंच पर बैठे योगी आदित्यनाथ और सम्राट चौधरी के बीच एक खास पल कैमरे में कैद हुआ। इस दौरान शासन-प्रशासन के ‘टिप्स’ और सियासी हंसी-मजाक का दौर चलता रहा।

योगी ने सम्राट से क्या कहा?

Yogi Adityanath said samrat choudhary

दरअसल, कोलकाता में आयोजित शपथ समारोह के मंच पर जो सीटिंग अरेंजटमेंट था, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदल में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा बैठे थे। योगी आदित्यनाथ के ठीक पीछे वाली कुर्सी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठे थे। अगल-बगल होने की वजह से संजय झा और योगी आदित्यनाथ आपस में कुछ बाते कर रहे थे। बातों से ऐसा लग रहा है कि योगी आदित्यनाथ संजय झा को कुछ-कुछ समझा रहे हैं।

खिलखिला उठे संजय झा

Yogi Adityanath said samrat choudhary 2

इसी दरम्यान इस बातचीत में सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। फिर योगी आदित्यनाथ नाथ में सम्राट चौधरी की उंगली का इशाराकर कुछ समझा रहे हैं। पीछे की ओर गर्दन झुकाकार उन्होंने जोर देकर सम्राट को कुछ समझाया। इसके बाद सम्राट चौधरी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। फिर संजय झा खिलखिलाकर हंस पड़े। हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता बताए रखी। ऐसा लग रहा कि योगी आदित्यनाथ सम्राट चौधरी को शासन-प्रशासन चलाने का कुछ टिप्स दे रहे थे।

दिल्ली सीएम ने भी उठाया लुत्फ

योगी आदित्यनाथ और सम्राट चौधरी का गुफ्तगू का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी खूब एनजॉय किया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ ने सम्राट चौधरी को बिहार में शासन और प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने का कोई ‘विशेष मंत्र’ दे रहे थे। हाल ही में सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने हैं और अक्सर अभी भाषण में यूपी के ‘योगी मॉडल’ का जिक्र करते रहे हैं।

कोलाकाता में आज क्या हुआ?

  • शुभेंदु अधिकारी ने पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
  • एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों की भी मौजूदगी दिखी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰