निशांत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन को कैसे करेंगे मजबूत…………..

तो क्या बिहार में एक और भूंजा पार्टी तैयार हो रही है? जी हां ,यह सवाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग मिलने के साथ ही परवान पाने लगा। निशांत कुमार का मंत्री ही बनना राजनीतिक जगत को आश्चर्यचकित कर गया। आश्चर्य लाजमी भी जो व्यक्ति सीएम और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 07:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निशांत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन को कैसे करेंगे मजबूत…………..
Photo: UB India News Archive

तो क्या बिहार में एक और भूंजा पार्टी तैयार हो रही है? जी हां ,यह सवाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग मिलने के साथ ही परवान पाने लगा। निशांत कुमार का मंत्री ही बनना राजनीतिक जगत को आश्चर्यचकित कर गया। आश्चर्य लाजमी भी जो व्यक्ति सीएम और डिप्टी सीएम के प्रति कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया, वो मंत्री पद का शपथ ही क्यों ले रहा है? चलिए जानते है उन राजनीतिक स्थितियों को जिनसे गुजरकर निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बने।

डिप्टी सीएम जब नहीं बने!

जनता दल यू के भीतर से जब भावनात्मक चिंतन निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हो चल रहा था, निशांत कुमार बिहार यात्रा-सद्भाव यात्रा की जमीन तैयार करने में लगे थे। और इस बीच तीन थ्योरी आई।

  1. चाचा ललन सिंह उप मुख्यमंत्री बनेंगे तो मै(निशांत) भी उप मुख्यमंत्री बनूंगा। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ना कह दिया।
  2. राजनीति गलियारे की फिर सेकंड थ्योरी आई कि श्रवण कुमार और विजय चौधरी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
  3. तीसरी थ्योरी यह आई कि श्रवण कुमार जब उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो हम(विजेन्द्र यादव ) उप मुख्यमंत्री क्यों नहीं? और नीतीश जी हामी भर दी ।

 

इन तीन थ्योरी का रहस्य समझिए!

जदयू के तीन थ्योरी से राजनीतिक गलियारों में जदयू के भीतर गुटबाजी के चरम पर पहुंचने के संकेत मिलने लगे। जदयू के भीतर पुराने नेताओं के बीच गुटबाजी शीर्ष पर पहुंच चुका था। उधर नीतीश कुमार ने टीम निशांत के नाम पर 30 विधायकों की एक युवा टीम पहले ही बना दी थी। ऐसे में नारंगी की तरह बाहर से दिखने वाला जदयू अंदर से खेमे बनने की कहानी को बल मिल गया। हालांकि नीतीश कुमार की ताकत के रूप में और पूरी पार्टी को एक रखने में निशांत सबसे कारगर इलाज थे। नीतीश कुमार के बाद जदयू के भीतर कोई दूसरा व्यक्तित्व नहीं था जो नेतृत्वहीन की राह पर चल पड़े जदयू को खुद से जोड़ कर चले। और जब पार्टी नेतृत्व की बात आती है तो प्रभाशाली धमक के लिए सत्ता की कुर्सी जरूरी होती है। पर ध्यान रखिए निशांत की सत्ता की कुर्सी के इर्दगिर्द भूंजा पार्टी की संस्कृति शुरू हो गई है। और इस भूंजा पार्टी के आधार तो टीम निशांत पहले ही नीतीश कुमार तैयार कर चुके हैं।

इसके पीछे भगवा राजनीति

निशांत आज स्वास्थ मंत्री के पद के साथ सत्ता का महत्वपूर्ण पद अगर संभल रहे हैं तो इसके पीछे भाजपा की भगवा मानसिकता भी है और राजद के विरुद्ध जदयू को संजीवनी देना भी है। भगवा राजनीति को समझिए। नीतीश कुमार के अगल बगल रह कर भाजपा जिस भगवा रंग को गाढ़ा करने में लगी थी अब निशांत कुमार के पीठ पर सवार हो कर भाजपा अपना गेयर अब चेंज करेगी। ऐसा इसलिए कि निशांत कुमार की ताकत बीजेपी नहीं बनेगी और निशांत को राजनीति में लाने में विफल हो जाएगी। और तब जदयू के बिखराव का सबसे ज्यादा फायदा राजद को होगा।

 

नीतीश कुमार जब राजद की राजनीति से अलग हुए तो लव-कुश समीकरण को अलग लेकर चले। आज बीजेपी थोड़ी सी भी लापरवाही दिखाई और जदयू के मतभेद और भी गहरे हुए तो सीधा सीधा लव-कुश के बिखरने का फायदा राजद को होगा। नीतीश कुमार के बारे में जब यह बात जदयू गलियारों में उठी कि भाजपा जबरन राज्यसभा भेज जा रहा है ,तो जदयू कार्यालय में लालू तेजस्वी के पक्ष में नारे लगे थे और जदयू के सवर्ण नेताओं को भद्दी भद्दी गालियां भी दी गई थी। इसलिए कहा जा रहा है कि बीजेपी अपनी पार्टी को स्मूथ करने के लिए निशांत कुमार को मंत्री पद स्वीकार करने के लिए राजी की ।

स्वास्थ विभाग और भूंजा पार्टी

सचिवालय के गलियारे में यह चर्चा तेज है कि स्वास्थ विभाग भूंजा पार्टी का तकदीर बदल देगा। अभी तो स्वस्थ विभाग भाजपा से लेने में सफलता मिली है। अब यहां शीघ्र अधिकारियों का तबादला होगा। मनमाफिक अधिकारी लाएंगे। और फिर स्वास्थ विभाग की मेज पर भूंजा पार्टी की बिसात पर घोड़ा हाथी, प्यादा सब अपनी अपनी लय में चलेंगे। भूंजा पार्टी वाली टीम की लाइफ बढ़ते जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰