बिहार के नए मंत्रिमंडल पर ADR रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने मंत्रियों के बैकग्राउंड को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है. कुल 35 मंत्रियों में से 31 मंत्रियों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 मई 2026, 05:21 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के नए मंत्रिमंडल पर ADR रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Photo: UB India News Archive
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने मंत्रियों के बैकग्राउंड को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है. कुल 35 मंत्रियों में से 31 मंत्रियों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट ने बिहार की सियासत में सियासतदानों को लेकर बहस तेज कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे के लगभग आधे मंत्रियों का दामन दागदार है, वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट के लगभग सभी सदस्य करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इनकी शिक्षा को लेकर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं.

दागी चेहरों से सजी नई कैबिनेट

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार मंत्रिमंडल के 31 मंत्रियों में से 15 मंत्रियों (लगभग 48 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 9 मंत्रियों (लगभग 29 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC धारा-307) जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है.

एडीआर रिपोर्ट के पार्टीवार आंकड़े

अगर पार्टीवार आंकड़ों को देखें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे अधिक 7 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 मंत्रियों पर गंभीर धाराएं लगी हैं. वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 5 मंत्रियों पर आपराधिक और 2 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दोनों मंत्रियों ने भी अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं

अपराध के साथ-साथ बिहार के मंत्रियों की आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रिमंडल के 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं. बीजेपी के 15 में से 13 मंत्री और जदयू के सभी 13 मंत्री (100%) करोड़पति की सूची में शामिल हैं. इसके साथ ही ‘हम’ पार्टी के मंत्री संतोष कुमार सुमन और लोजपा (रामविलास) के मंत्री भी करोड़पति हैं.

BJP की रमा निषाद सबसे अमीर

इस पूरे मंत्रिमंडल में सबसे अमीर विधायक और मंत्री होने का गौरव भारतीय जनता पार्टी की रमा निषाद को मिला है. औराई विधानसभा क्षेत्र से आने वालीं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद कुल 31.85 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ इस कैबिनेट की सबसे धनी सदस्य हैं. मंत्रियों की इस भारी-भरकम संपत्ति के कारण पूरी कैबिनेट की औसत संपत्ति करोड़ों में आंकी गई है.

मंत्रियों की पढ़ाई-लिखाई का लेखा-जोखा

अपराध और पैसे के अलावा ADR ने मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता का भी विश्लेषण किया है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 22 मंत्री (लगभग 77 प्रतिशत) ग्रेजुएट या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखते हैं. वहीं, मंत्रिमंडल के 8 मंत्रियों ने अपनी योग्यता 10वीं से लेकर 12वीं पास के बीच घोषित की है. इसके अतिरिक्त, कैबिनेट में एक मंत्री डिप्लोमा धारक भी हैं.

क्या कहती है मंत्रियों की कुंडली?

यह रिपोर्ट स्पष्ट बताती है कि बिहार की नई सरकार में जहां एक तरफ उच्च शिक्षित और बेहद अमीर चेहरों को जगह मिली है, वहीं दूसरी तरफ दागी पृष्ठभूमि वाले नेताओं का दबदबा भी कैबिनेट में बरकरार है. ऐसे में यह रिपोर्ट राजनीतिक दलों की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े करती है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰