बाढ़ से बचाव की तैयारी करने में कोताही पर अफसर नपेंगे…………

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संभावित बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति से निबटने के लिए तैयारी निर्धारित समय से पूर्व करनी है। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी बधाई के होंगे, वहीं जानबूझ कर कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई भवन में बाढ़ और सुखाड़ पूर्व […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 मई 2026, 05:44 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बाढ़ से बचाव की तैयारी करने में कोताही पर अफसर नपेंगे…………
Photo: UB India News Archive

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संभावित बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति से निबटने के लिए तैयारी निर्धारित समय से पूर्व करनी है। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी बधाई के होंगे, वहीं जानबूझ कर कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिंचाई भवन में बाढ़ और सुखाड़ पूर्व तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे उपमुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न बाढ़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति, तटबंधों की मरम्मत एवं अनुरक्षण, बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्री की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की निगरानी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके पहले विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारियों से अवगत कराया।

बाढ़ अवधि के समय मुस्तैदी के साथ हो पेट्रोलिंग: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ अवधि में पूरी मुस्तैदी के साथ तटबंधों की पूरी लंबाई पर पेट्रोलिंग करें। लगातार उसका निरीक्षण करें, ताकि तटबंधों को ऐसी क्षति नहीं हो जो आपदा में बदल जाए। बेहतर बाढ़ प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय अधिकारी स्थानीय लोगों और स्थानीय प्रशासन से संपर्क बनाकर रखें।

नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री ने सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने एवं खरीफ फसल के बेहतर सिंचाई के नहर प्रणालियों का अंतिम छोर तक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। किसानों को आगामी खरीफ फसलों में पानी सुगमता से उपलब्ध हो। यदि किसी क्षेत्र में नहरों के अंतिम छोर तक गत वर्ष पानी नहीं पहुंचा हो तो उसकी सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत करा कर मुख्यालय को रिपोर्ट दें। बैठक में विशेष सचिव केडी प्रौज्जवल, अभियंता प्रमुख वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख अनवर जमील सहित बाढ़ एवं सिंचाई प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰