बिहार की सियासत में एनडीए के भीतर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन !……………….

बिहार की सियासत में इन दिनों शह और मात का खेल एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह द्वारा अपनाए गए कड़े और बागी रुख ने जहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर एक बेहद असहज स्थिति पैदा कर दी है, वहीं एनडीए के भीतर खींचतान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 मई 2026, 07:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सियासत में एनडीए के भीतर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन !……………….
Photo: UB India News Archive
बिहार की सियासत में इन दिनों शह और मात का खेल एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह द्वारा अपनाए गए कड़े और बागी रुख ने जहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर एक बेहद असहज स्थिति पैदा कर दी है, वहीं एनडीए के भीतर खींचतान की संभावना को भी प्रबल कर दिया है. आनंद मोहन के जेडीयू और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार किए जा रहे हमलों के बाद बिहार की राजनीति में हलचल है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की सबसे अधिक चर्चा है कि आनंद मोहन के इस बागी तेवर की काट खोजने के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब मोर्चा संभाल लिया है. नीतीश कुमार अचानक ही जब पटना स्थित जेडीयू के कद्दावर राजपूत नेता और एमएलसी संजय सिंह के आवास पर पहुंच गए तो सियासी चर्चाओं में इसे एक संकेत माना जा रहा है. इसके साथ ही नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक रूप से आनंद मोहन को एक बहुत बड़ा और कड़ा संदेश माना जा रहा है.

नीतीश कुमार का संजय सिंह के घर जाना और ‘राजपूत कार्ड’

आनंद मोहन बिहार की राजनीति में राजपूत समाज के एक बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं, इसलिए जेडीयू उनके हमलों को हल्के में नहीं ले सकती थी. इसकी काट के लिए नीतीश कुमार ने जेडीयू के दूसरे मुखर राजपूत नेता और एमएलसी संजय सिंह को आगे बढ़ाया है. संजय सिंह ने आनंद मोहन पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘पुत्रमोह में धृतराष्ट्र’ तक कह डाला.इसी जुबानी जंग के बीच नीतीश कुमार का अचानक संजय सिंह के घर जाना बिहार की ‘राजपूत राजनीति’ को नया मोड़ दे गया है. संजय सिंह के आवास पर बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बाद जेडीयू एमएलसी ने कहा कि नेता ने उनकी पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया है. नीतीश कुमार ने इस कदम से साफ संदेश दे दिया है कि राजपूत समाज के प्रतिनिधि के तौर पर जेडीयू के पास संजय सिंह जैसे वफादार नेता मौजूद हैं और वे किसी भी बागी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं.

ललन सिंह की रहस्यमयी चुप्पी और जेडीयू का रुख

इस पूरे हाई-प्रोफाइल राजनीतिक ड्रामे के बीच केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह का रुख भी बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है. मीडिया कर्मियों ने जब ललन सिंह सेआनंद मोहनकी बगावत और उनके तीखे बयानों को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली. ललन सिंह ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. उनकी यह चुप्पी राजनीति के जानकारों को भी सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या जेडीयू के भीतर आनंद मोहन को लेकर कोई अंदरूनी रणनीति बनाई जा रही है या पार्टी अभी ‘वेट एंड वॉच’ की मुद्रा में है.

बेटे को मंत्री न बनाए जाने से उपजा आनंद मोहन का गुस्सा

दूसरी ओर, आनंद मोहन के इस ताजा राजनीतिक विद्रोह के पीछे की मुख्य वजह परिवारवाद और सत्ता की महत्वाकांक्षा को माना जा रहा है. बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के दौरान आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से बगावत कर दी थी. फ्लोर टेस्ट के दौरान चेतन आनंद ने पाला बदलकर एनडीए सरकार को बचाने में बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाई थी.

स बड़ी राजनीतिक मदद के बाद आनंद मोहन परिवार को पूरी उम्मीद थी कि नई कैबिनेट में उनके बेटे चेतन आनंद को निश्चित रूप से मंत्री पद का इनाम दिया जाएगा. हालांकि, हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू विधायक श्वेता गुप्ता को शामिल किए जाने के बाद आनंद मोहन का यह सपना टूट गया और उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई. उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू में ‘थैली’ यानी पैसे की राजनीति चल रही है और जिस नीतीश कुमार ने पार्टी खड़ी की, उन्हें ही अपनों ने जिंदा दफन कर दिया है.

नीतीश कुमार राजपूत नेताओं की लामबंदी में लगे!

बहरहाल, विवाद बढ़ता जा रहा है और आनंद मोहन का बागी रुख बरकरार है. दूसरी ओर, भले ही आनंद मोहन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एनडीए या जेडीयू से अलगाव की घोषnitishणा नहीं की है, लेकिन उनकी पत्नी लवली आनंद के जेडीयू सांसद और बेटे चेतन आनंद के जेडीयू विधायक होने के बावजूद यह खुला विद्रोह पार्टी की साख को चुनौती दे रहा है. अब जब नीतीश कुमार स्वयं अन्य राजपूत नेताओं की लामबंदी में जुट चुके हैं तो उनके इस जवाबी सियासी दांव के बाद अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि बिहार की यह राजनीतिक लड़ाई आने वाले दिनों में क्या नया रंग लेती है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰