कॉकरोच जनता पार्टी पर बिहार में सियासी गदर…………..

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ (Cockroach Janta Party) की खूब चर्चा हो रही है। इस रहस्यमयी पेज का आधिकारिक एक्स (X) हैंडल भारत में बैन हो चुका है, लेकिन इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा 17 मिलियन (1.7 करोड़) के पार पहुंच गया है, जो बीजेपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 मई 2026, 10:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कॉकरोच जनता पार्टी पर बिहार में सियासी गदर…………..
Photo: UB India News Archive

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ (Cockroach Janta Party) की खूब चर्चा हो रही है। इस रहस्यमयी पेज का आधिकारिक एक्स (X) हैंडल भारत में बैन हो चुका है, लेकिन इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा 17 मिलियन (1.7 करोड़) के पार पहुंच गया है, जो बीजेपी के आधिकारिक फॉलोअर्स से भी अधिक है। अब इस डिजिटल ट्रेंड पर बिहार के राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आरजेडी और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ताओं ने इस मुद्दे को लपकते हुए एक-दूसरे पर जमकर राजनीतिक तीर चलाए हैं।

देश का युवा कीड़ा-मकोड़ा नहीं- आरजेडी
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का सम्मान करने की बात कहते हुए सीधे सरकार को घेरा। शक्ति यादव ने भावुक अंदाज में सवाल उठाया कि इस देश के युवा और बेरोजगार आखिर कॉकरोच कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहा अन्याय ही इस तरह के डिजिटल विरोध के रूप में सामने आ रहा है।

अखिलेश यादव के पोस्ट का समर्थन
आरजेडी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए ‘बीजेपी वर्सेस कॉकरोच जनता पार्टी’ वाले पोस्ट का पूरी तरह समर्थन किया है।
शक्ति यादव ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी राजनीतिक दल युवाओं से बैर करेगा, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
देश के युवाओं को कीड़ा-मकोड़ा समझने की भूल किसी को भी नहीं करनी चाहिए- शक्ति सिंह यादव
यूपी के आगामी चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां निश्चित तौर पर बीजेपी और कॉकरोच जनता पार्टी (युवाओं के आक्रोश) के बीच बड़ी लड़ाई होगी।
उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर बीजेपी और कॉकरोच जनता पार्टी (युवाओं के आक्रोश) के बीच बड़ी लड़ाई होगी।
शक्ति सिंह यादव, आरजेडी प्रवक्ता

‘कॉकरोच’ पर जेडीयू का तीखा पलटवार
इस पूरे विवाद पर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी बेहद आक्रामक रुख अपनाया। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक भूमिका पूरी तरह खत्म कर ली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे अखिलेश यादव की राजनीतिक आत्मा का विलय ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में हो गया है।

नीरज कुमार ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक पेज का रजिस्ट्रेशन हो जाने से विपक्षी नेता इसे मुद्दा बनाने के लिए व्याकुल हो गए हैं। नौकरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, ‘देश और राज्य में नौकरी देने के दो तरीके हैं, एक नीतीश कुमार का विकास मॉडल और दूसरा लालू यादव का मॉडल। अब अखिलेश यादव खुद तय कर लें कि उनके लिए नौकरी का कौन सा पैमाना सही है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰