बिहार में बाढ़ और सूखे की दोधारी तलवार……

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभावित बाढ़ और सूखे की दोहरी चुनौती को देखते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा को विकराल रूप नहीं लेने देना है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में चौधरी ने कहा कि आपदा की किसी भी स्थिति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 मई 2026, 10:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में बाढ़ और सूखे की दोधारी तलवार……
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभावित बाढ़ और सूखे की दोहरी चुनौती को देखते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा को विकराल रूप नहीं लेने देना है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में चौधरी ने कहा कि आपदा की किसी भी स्थिति में लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

‘राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का’
उन्होंने कहा, ‘सरकार जनता के साथ खड़ी है। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।’ मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों और सड़कों के निर्माण कार्य 31 मई तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को स्थिति की लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश देते हुए भूजल स्तर को बनाए रखने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

इस साल मानसून दे सकता है धोखा!
इस बैठक में बिहार मौसम सेवा केंद्र के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष मानसून के दौरान जून और जुलाई में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है, जबकि अगस्त में सामान्य वर्षा हो सकती है। सितंबर में फिर सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। बयान के अनुसार, दक्षिण बिहार में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार में सामान्य वर्षा हो सकती है।

कांवड़ियों को लेकर भी निर्देश
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पैदल मार्गों को व्यवस्थित रखा जाए तथा शौचालय, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। कांवड़िया पथ के प्रमुख विश्राम केंद्रों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।’ बैठकों में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य मंत्री, वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
बिहार की सरकार अपनी जनता के साथ खड़ी है। सूबे के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

बिहार पुलिस के दिवंगतों के आश्रितों को बीमा की रकम मिली
इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम (बिहार पुलिस मुख्यालय) में आयोजित कार्यक्रम में 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को लगभग 37 करोड़ रुपये की बीमा राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वीर पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ हमेशा उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बिहार पुलिस का योगदान अतुलनीय है। कर्तव्य पथ पर समर्पित वीर पुलिसकर्मियों का त्याग, सेवा और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों के हितों की रक्षा और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰