कौन कहता है कि अपराधियों की जाति नहीं होती?

सीएम सम्राट चौधरी की पुलिस को खुली छूट मिलने के बाद बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं. तेजस्वी यादव ने एनकाउंटर वाले अपराधियों की जाति के आंकड़े जारी किए हैं. इनमें कई मामलों में आरोपी यादव जाति के बताए गए हैं. तेजस्वी ने इन एनकाउंटरों पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 मई 2026, 10:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कौन कहता है कि अपराधियों की जाति नहीं होती?
Photo: UB India News Archive
सीएम सम्राट चौधरी की पुलिस को खुली छूट मिलने के बाद बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं. तेजस्वी यादव ने एनकाउंटर वाले अपराधियों की जाति के आंकड़े जारी किए हैं. इनमें कई मामलों में आरोपी यादव जाति के बताए गए हैं. तेजस्वी ने इन एनकाउंटरों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सरकार जाति देख कर कार्रवाई कर रही है. इस बयान ने बिहर की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. अभी तक यही माना और कहा जाता रहा है कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, तेजस्वी ने बिहार सरकार, खासकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया कि पुलिस एक खास जाति (यादव) को टारगेट कर फर्जी एनकाउंटर करवा रही है. उन्होंने पूछा कि महिलाओं के साथ जघन्य अपराध करने वालों का एनकाउंटर कब होगा. तेजस्वी का कहना है कि अपराधियों की बजाय विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां हो रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सरकार चुनिंदा अपराधियों पर ही कार्रवाई कर रही है. तेजस्वी के इस बयान पर एनडीए ने पलटवार किया है. कई नेताओं ने कहा कि तेजस्वी अपराधियों की जाति ढूंढ रहे हैं, जबकि अपराधी किसी जाति विशेष का नहीं होता. एनकाउंटर उन अपराधियों के हो रहे हैं जो लूट, हत्या, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में शामिल हैं. यह बयान बिहार की सियासत में नई बहस का केंद्र बन गया है. एक तरफ सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने का दावा कर रही है, वहीं तेजस्वी इसे जातिवादी एजेंडे के रूप में पेश कर रहे हैं.
सम्राट का संकल्प जानें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने, भ्रष्टाचार मिटाने और विकास को गति देने का संकल्प लिया है. एनडीए सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है. सम्राट सरकार का फोकस अपराध मुक्त बिहार बनाने पर है, जिसमें जाति या पृष्ठभूमि से परे सभी अपराधियों पर समान कार्रवाई हो. सरकार के समर्थकों का तर्क है कि राजद के शासन को इन्हीं अपराधियों के कारण जंगल राज कहा जाता है. राजद राज में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. अब एनकाउंटर उसी विरासत के बचे-खुचे तत्वों के खिलाफ हैं. सम्राट चौधरी ने राजद पर आरोप लगाया है कि वे अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. सम्राट का संकल्प बिहार को सुशासन की राह पर ले जाना है, जहां विकास, रोजगार और सुरक्षा का काम साथ-साथ चले. सम्राट के अनुसार एनकाउंटर राजनीतिक नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण का हिस्सा है.
RJD बदनाम क्यों हुआ
राष्ट्रीय जनता दल लंबे समय से अपराध और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है. 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव के शासन को जंगल राज कहा जाता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है कि अपहरण, लूट, हत्या और रंगदारी उस वक्त आम थी. लालू के साले साधु यादव और सुभाष यादव जैसे नाम इस दौर के प्रतीक बन गए. सुभाष यादव ने कुछ दिन पहले ही खुलासा किया था कि अपहरण के मामलों में सीएम हाउस से ही फिरौती की डील होती थी. साधु यादव पर शिल्पी-गौतम हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों के आरोप लगे. राजद पर आरोप है कि उसने अपराधियों को टिकट दिए और संरक्षण दिया, जिससे पार्टी की छवि खराब हुई. आज भी राजद पर यह आरोप लगता है कि वह यादव-मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने के लिए अपराधियों को बचाता है. तेजस्वी का हालिया बयान भी इसी धारणा को मजबूत करता दिखता है, जहां वे एनकाउंटर को एक जाति विशेष से जोड़ रहे हैं. राजद की बदनामी की जड़ें काफी गहरी हैं. उसके शासन काल की घटनाओं में चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला जैसे भ्रष्टाचार का उल्लेख होता है.
साधु-सुभाष का आतंक
जिन्होंने 1990-2000 के दशक का दौर देखा है, उन्हें पता है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई द्वय- साधु यादव और सुभाष यादव बिहार की राजनीति और अपराध जगत में चर्चित नाम थे. इन्हें लालू का S-1 (सुभाष-1) और S-2 (सुभाष-2) कहा जाता था. आरोपों के अनुसार इनके इशारे पर ठेकेदारियां, ट्रांसफर-पोस्टिंग और अपहरण जैसे काम होते थे. साधु यादव पर हत्या, जबरन वसूली और अन्य गंभीर आरोप लगे. उनकी गतिविधियों को आतंक माना जाता था. सुभाष यादव ने हाल के इंटरव्यू में खुद अपहरण इंडस्ट्री का जिक्र किया. हालांकि वे खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे. ये दोनों भाई राजद की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले चेहरे रहे. उनकी वजह से ही लालू परिवार की सत्ता पर सवाल उठे और आखिरकार उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी. आज भी बिहार के लोग साधु-सुभाष युग को जंगल राज का प्रतीक मानते हैं.
तेजस्वी बयान से फंसे
तेजस्वी यादव का हालिया बयान उन्हें फंसाता दिख रहा है. मसलन उनकी आलोचना हो रही है. एक तरफ वे अपराधियों की कोई जाति नहीं का नारा देते हैं तो दूसरी तरफ एनकाउंटर को यादवों से जोड़ कर जाति की राजनीति कर रहे हैं. एनडीए नेताओं ने कहा है कि तेजस्वी अपराधियों की रक्षा कर रहे हैं. हालांकि बिहार में अपराध कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. तेजस्वी का बयान सुशासन के मुद्दे से ध्यान हटा कर जाति विभाजन पर ले जाता है. विपक्ष का तर्क है कि अगर अपराधी यादव हैं तो उनकी जाति छिपाने की जरूरत क्यों? अपराध पर सख्ती सभी के लिए होनी चाहिए.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰