बिहार सरकार ने ₹350 करोड़ की 20 औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने शनिवार को लगभग 350 करोड़ रुपये के 20 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स की स्थापना के लिए लगभग 30 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है। बिहार सरकार के अधिकारियों ने बताया कि उद्योग विभाग के तहत चलाए जाने वाले बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 मई 2026, 05:30 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार सरकार ने ₹350 करोड़ की 20 औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार ने शनिवार को लगभग 350 करोड़ रुपये के 20 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स की स्थापना के लिए लगभग 30 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है। बिहार सरकार के अधिकारियों ने बताया कि उद्योग विभाग के तहत चलाए जाने वाले बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) की परियोजना मंजूरी समिति की बैठक में उन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई, जिनसे लगभग 2300 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इस बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हुए।

निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में जुटी बिहार सरकार
विभाग ने एक बयान में कहा, ”समिति ने 20 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी और उनकी स्थापना के लिए लगभग 30 एकड़ जमीन आवंटित की। इन परियोजनाओं से लगभग 350 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और पूरे राज्य में लगभग 2300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।” इस मौके पर सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में समावेशी औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ”सरकार मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर संपर्क सुविधा, सरल प्रक्रियाओं और मजबूत नीतिगत समर्थन के माध्यम से निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में लगी है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन हो सके।”

बिहार के किन जिलों में स्थापित किए जाएंगी स्वीकृत परियोजनाएं
बिहार सरकार की तरफ से बयान में कहा गया है कि जिन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई हैं, वो प्रोजेक्ट्स फूड प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) कंस्ट्रक्शन, फर्नीचर, पीवीसी और यूपीवीसी पाइप मैन्यूफैक्चरिंग, हेल्थ सर्विस और जनरल कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर से जुड़ी हुए हैं। ये प्रोजेक्ट्स बिहार के अलग-अलग जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे, जिनमें औद्योगिक क्षेत्र (IA) कुमारबाग, आईजीसी बेगूसराय, आईए हाजीपुर, आईए पाटलिपुत्र, आईए बरियारपुर और आईए सासाराम शामिल हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰