बिहार में मौसम के दो बेहद अलग और हैरान करने वाले रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं. राज्य का एक हिस्सा जहां भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की चपेट में है, वहीं दूसरे हिस्से में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के विभिन्न […]
By UB India News • Patna, Bihar सोमवार, 25 मई 2026, 04:19 AM • 3 मिनट read
बिहार में मौसम के दो बेहद अलग और हैरान करने वाले रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं. राज्य का एक हिस्सा जहां भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की चपेट में है, वहीं दूसरे हिस्से में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
7 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
- दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं का कहर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया समेत 7 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में दोपहर के समय तेज उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे. मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है.
18 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
- एक तरफ जहां आधा बिहार तप रहा है. वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के 13 जिलों में प्रकृति का दूसरा रूप दिखेगा. मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है. इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.