बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए सियासी गलियारे में हलचल तेज…………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, फिर राज्यसभा उप चुनाव 2026 के बाद अब बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 का बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। लेकिन इस दफे उम्मीदवारों की लिस्ट आखिरी समय में जारी होने की उम्मीद कम ही है। बड़ी बात ये कि दिल्ली दरबार में बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय करेगी वहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए सियासी गलियारे में हलचल तेज…………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, फिर राज्यसभा उप चुनाव 2026 के बाद अब बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 का बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। लेकिन इस दफे उम्मीदवारों की लिस्ट आखिरी समय में जारी होने की उम्मीद कम ही है। बड़ी बात ये कि दिल्ली दरबार में बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय करेगी वहीं पटना में कैंडिडेट्स के नाम पर जदयू मुहर लगाएगी।

NDA में उम्मीदवारों में बनी सहमति
NDA के अंदर विधानपरिषद चुनाव को लेकर सहमति करीब-करीब बन चुकी है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कह भी दिया था कि NDA में सीटों को लेकर कोई जिच नहीं है। वहीं उम्मीदवारों के नाम पर भी कोई विवाद नहीं है। समय आते ही सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

JDU में नॉर्मल लेकिन बीजेपी में खींचतान
लेकिन असल मारामारी तो बीजेपी में है। यहीं उम्मीदवार को लेकर ज्यादा खींचतान है। वैसे तो 10 में से JDU को 4 और बीजेपी को 3 सीटें मिलनी हैं। एक सीट चिराग पासवान की लोजपा रामविलास और एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में जाएगी। चिराग पासवान की पार्टी से कौन MLC बनेंगे, इसकी लिस्ट भी दिल्ली दरबार जाएगी। वहीं रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का विधान पार्षद बनना तय है।

अगले हफ्ते बीजेपी की बैठक
कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते में बीजेपी की टॉप लीडरशिप की बैठक होगी। इस बैठक में संसदीय समिति उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा देगी। इसके बाद सीधे चिट्ठी जारी होगी। वहीं बात अगर जनता दल यूनाइटेड की करें तो भले ही नीतीश कुमार ने सीएम पद त्याग दिया हो, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वही हैं, लिहाजा JDU उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार ही लगाएंगे। इससे पहले वो पार्टी के सीनियर नेताओं से बात भी करेंगे।

किन जातियों के लिए BJP में दावेदारी
बीजेपी के खाते में आई विधान परिषद की 3 सीटों के लिए कई जातियों की दावेदारी है। दिक्कत यही है कि अभी तक पार्टी से कभी अतिपिछड़े समाज से किसी नेता को विधान परिषद नहीं भेजा गया है। जातिवार लिस्ट को आप नीचे समझ सकते हैं। इनके ही विधान परिषद में जाने की ज्यादा संभावना है।
कुम्हार यानी प्रजापति
माली यानी मालाकार
पासी समाज की दावेदारी

JDU से कौन हो सकते हैं उम्मीदवार
नीतीश कुमार के बेटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नाम तय ही मानिए
एक अल्पसंख्य नेता को MLC बना सकती है JDU
दो सीटों में एक अतिपिछड़ा और एक कोइरी-कुशवाहा की उम्मीद

राजद का क्या होगा
बिहार विधानसभा में सीटों की संख्या के हिसाब से राजद के पास 25 विधायक हैं। ऐसे में एक सीट पर उसकी दावेदारी पक्की है। यहां सुनील सिंह के अलावा पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नाम की चर्चा है। ये अलग बात है कि राज्यसभा उपचुनाव में एक सीट जीतने के संख्याबल के बाद भी RJD महागठबंधन में भीतरघात का शिकार होकर उसे गंवा बैठी। ऐसे में RJD को अभी भी खेल का डर सता रहा है। एक विधायक फैसल रहमान तो पहले से ही लालू प्रसाद यादव के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰