संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर उपचुनाव लड़ेंगे?

भाजपा नेता संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे? परम्परा के मुताबिक, भाजपा किसी नेता को दो बार ही विधान परिषद में भेजती है। हालांकि इसका अपवाद भी हैं। भाजपा ने सुशील कुमार मोदी, गंगा प्रसाद और मंगल पांडेय को तीन बार विधान पार्षद बनाया था। सुशील कुमार मोदी बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:31 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर उपचुनाव लड़ेंगे?
Photo: UB India News Archive

भाजपा नेता संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे? परम्परा के मुताबिक, भाजपा किसी नेता को दो बार ही विधान परिषद में भेजती है। हालांकि इसका अपवाद भी हैं। भाजपा ने सुशील कुमार मोदी, गंगा प्रसाद और मंगल पांडेय को तीन बार विधान पार्षद बनाया था। सुशील कुमार मोदी बिहार उप मुख्यमंत्री थे। गंगा प्रसाद बाद में राज्यपाल के पद पर पहुंचे। मंगल पांडेय नीतीश सरकार में मंत्री रहे। यानी भाजपा कुछ चुनिंदा नेताओं के लिए ‘दो बार के नियम’ में ढील देती रही है। इस लिहाज से संजय मयूख का भी कद कम नहीं है। उन्हें अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों का करीबी माना जाता है। इसलिए अगर वे तीसरी बार विधान पार्षद बनते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं।

संजय मयूख के लिए एक और विकल्प

लेकिन भाजपा की कार्ययोजना में संजय मयूख के लिए एक और विकल्प मौजूद है। नितिन नवीन के इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर विधानसभा सीट अभी रिक्त है। संभावना है इस सीट पर जुलाई या अगस्त 2026 में उपचुनाव हो। नितिन नवीन इस सीट से लगातार चार बार विधायक रहे। वे कायस्थ जाति से हैं। माना जाता है कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए भाजपा इस सीट पर किसी कायस्थ उम्मीदवार को ही मौका देगी। संजय मयूख भी कायस्थ जाति से हैं। बांकीपुर में इस बार कायस्थ जाति के ही किसी उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, इसकी एक बड़ी वजह भी है।

कुम्हरार में कायस्थ का टिकट कटा, अब बांकीपुर में जोखिम नहीं ले सकती भाजपा

कुम्हरार में कायस्थ जाति का टिकट कटा तो उसने पार्टी हित में इसे भुला दिया। लेकिन अगर बांकीपुर में भी ऐसा ही होगा तो भाजपा अपने समर्पित वोटरों को खो सकती है। कुम्हरार सीट से पहले कायस्थ जाति के अरुण कुमार सिन्हा विधायक थे। वे तीन बार चुनाव जीत चुके थे। 2025 में सीटिंग विधायक रहते हुए भी उनका टिकट काट कर वैश्य समुदाय के संजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया। जब अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कटा था, तब कायस्थ जाति में बहुत नाराजगी पैदा हुई थी।

हालांकि चुनाव में उन्होंने वोट भाजपा को ही दिया था। अब भाजपा बांकीपुर में यह गलती नहीं दोहराना चाहेगी। अगर कायस्थ समुदाय नाराज हो गया तो भाजपा पटना साहिब लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट ( बांकीपुर, कुम्हरार और पटना साहिब) से हाथ धो सकती है। पटना महानगर में सबसे अधिक आबादी कायस्थ जाति की ही है।

संजय मयूख भी नितिन नवीन की तरह जमीन से जुड़े नेता

संजय मयूख भी नितिन नवीन की तरह कर्मठ, मेहनती, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू की। फिर अपनी मेहनत से सीढ़ी दर सीढ़ी ऊपर चढ़े। शत्रुघ्न सिन्हा फैंस एसोसिएशन से चर्चा में आये। 1990 में भाजपा के सदस्य बने। शुरुआती दिनों में पार्टी की प्रेस रिलीज, अखबारों के दफ्तर में पहुंचाए।
पांच साल मेहनत की तो 1995 में प्रदेश उपाध्यक्ष बने। फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी बने। बिना किसी महत्वाकांक्षा के 18 साल तक अनवरत पार्टी का कम किया। 2013 में उनकी मेहनत को मान्यता मिली। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी का पद सौंपा।

संजय मयूख को राष्ट्रीय नेताओं का आशीर्वाद

2013 में जब संजय मयूख राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बने तो उसी समय राष्ट्रीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का प्रभाव बढ़ना शुरू हो गया था। 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अमित शाह, संजय मयूख के काम से प्रभावित हुए। इसके बाद संजय मयूख अमित शाह के गुड बुक में आ गये।

अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिला तो 2016 में संजय मयूख बिहार विधान परिषद के लिए चुने गये। 2022 में भाजपा ने उन्हें फिर परिषद में भेजा।

sanjay

उपचुनाव में टिकट के लिए कई और कायस्थ नेता दावेदार

अब भाजपा पर निर्भर है कि वह संजय मयूख को विधान परिषद में भेजती है या फिर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाती है। वे दोनों चुनावों के लिए एक योग्य प्रत्याशी हैं। अगर भाजपा संजय मयूख को विधान परिषद में भेजती है तो उसके पास विधानसभा उप चुनाव के लिए कायस्थ जाति के कुछ और नेताओं का विकल्प मौजूद है।

इनमें प्रमुख हैं रणवीर नंदन (बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष), डॉ. अजय आलोक (भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता) और ऋतुराज सिन्हा (बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव पद पर रहे)। बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए ये तीन कायस्थ नेता भी दावेदार माने जाते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰