आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के अंदर बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी में नई प्रदेश कमिटी के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव के बाद तेजस्वी यादव संगठन में बड़े बदलाव कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………
Photo: UB India News Archive
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के अंदर बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी में नई प्रदेश कमिटी के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव के बाद तेजस्वी यादव संगठन में बड़े बदलाव कर सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर हो रही है. सूत्रों की मानें तो मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की जगह नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है.
जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी के जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों में संगठन की मजबूती, पार्टी की रणनीति और नए प्रदेश कमिटी के गठन पर चर्चा होगी. बैठक के बाद नई टीम का ऐलान किया जा सकता है. माना जा रहा है कि सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संगठन के कई अन्य पदों पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
क्यों नाराज हैं मंगनी लाल?
फिलहाल मंगनी लाल मंडल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्हें पिछले साल यह जिम्मेदारी दी गई थी. हाल के दिनों में उनके द्वारा जारी एक आधिकारिक चिट्ठी की काफी चर्चा हो रही है. उस पत्र में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि कई कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दिए बिना किए जा रहे हैं और पार्टी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. मंगनी लाल मंडल ने साफ कहा था कि अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
किसको मिल सकती है कमान
  • अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कुमार सर्वजीत और आलोक मेहता के नाम की हो रही है.
  • बताया जा रहा है कि कुमार सर्वजीत इस रेस में सबसे आगे हैं. वह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों के करीबी माने जाते हैं.
  • कुमार सर्वजीत बोधगया से आरजेडी विधायक हैं.
  • उनके पिता राजेश कुमार की 2005 के विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना.
आलोक मेहता भी रेस में
  • वहीं आलोक मेहता का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है. आलोक मेहता केंद्र और बिहार दोनों स्तर की राजनीति का अनुभव रखते हैं.
  • वह सांसद भी रह चुके हैं और फिलहाल उजियारपुर से आरजेडी विधायक हैं. पार्टी में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.
क्यों हो रहे बदलाव?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी. पार्टी को अच्छे वोट शेयर मिलने के बावजूद सिर्फ 25 सीटों पर जीत मिली. ऐसे में अब तेजस्वी यादव संगठन को मजबूत करने और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में जुट गए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आरजेडी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰