क्या MLC बनेंगे तेज प्रताप यादव ?

बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार चर्चा के केंद्र में है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तेजप्रताप यादव के राजनीतिक भविष्य को लेकर नई अटकलें तेज हो गईं. बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या तेजप्रताप एमएलसी बनकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या MLC बनेंगे तेज प्रताप यादव ?
Photo: UB India News Archive
बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार चर्चा के केंद्र में है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तेजप्रताप यादव के राजनीतिक भविष्य को लेकर नई अटकलें तेज हो गईं. बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या तेजप्रताप एमएलसी बनकर फिर सक्रिय राजनीति में मजबूत वापसी करेंगे.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चाहते हैं कि तेजप्रताप को विधान परिषद भेजा जाए. परिवार के भीतर इस मुद्दे पर शुरुआती सहमति भी बन चुकी थी, लेकिन मामला तब उलझ गया, जब तेजप्रताप ने साफ संकेत दे दिए कि वे राजद के टिकट पर नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक पार्टी (जनशक्ति जनता दल) के साथ परिषद में जाना चाहते हैं.
तेज प्रताप यादव ने परिवार के सामने रखी यह शर्त
बताया जा रहा है कि तेजप्रताप अपनी बनाई पार्टी JJD के बैनर तले एमएलसी बनने की इच्छा जता रहे हैं. यही शर्त अब परिवार और पार्टी के भीतर असहमति की वजह बन गई है. खासतौर पर तेजस्वी यादव इस प्रस्ताव से सहज नहीं बताए जा रहे. उनका मानना है कि परिवार के सदस्य को राजद की आधिकारिक लाइन से अलग राजनीतिक संदेश नहीं देना चाहिए.
1 सीट पर खींचतान
विधान परिषद चुनाव की गणित भी काफी दिलचस्प है. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है. महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिनमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी शामिल हैं. ऐसे में गठबंधन को इस बार केवल एक सीट मिलने की संभावना है. यही वजह है कि उम्मीदवार चयन को लेकर अंदरखाने खींचतान बढ़ गई है.
बेटी रोहिणी को मना सकते हैं लालू यादव
इधर, लालू प्रसाद यादव जल्द ही स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं. वहां वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्य से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि परिवार रोहिणी को भी सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका देने पर विचार कर रहा है. पिछले कुछ समय से रोहिणी पार्टी की रणनीतियों और चुनावी हार को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर करती रही हैं. उन्होंने लालू यादव का घर छोड़ दिया था. वह अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं. अब लालू यादव एमएलसी चुनाव के लिए बेटी रोहिणी को मना सकते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰