बिहार में खनन माफियाओं पर सख्ती की तैयारी……….

बिहार में अवैध खनन और बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग बड़े स्तर पर तकनीकी बदलाव की तैयारी में है। विभाग अगस्त महीने से एक नई डिजिटल निगरानी और कार्रवाई प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत जिलों में तैनात खान निरीक्षकों को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 मई 2026, 07:19 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में खनन माफियाओं पर सख्ती की तैयारी……….
Photo: UB India News Archive

बिहार में अवैध खनन और बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग बड़े स्तर पर तकनीकी बदलाव की तैयारी में है। विभाग अगस्त महीने से एक नई डिजिटल निगरानी और कार्रवाई प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत जिलों में तैनात खान निरीक्षकों को हैंडहेल्ड डिजिटल मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन मशीनों की मदद से निरीक्षक मौके पर ही जांच कर सकेंगे। चालान काट सकेंगे और जुर्माने की राशि भी तत्काल वसूल कर सकेंगे। विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना चालान खनिज परिवहन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही कार्रवाई की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

अवैध खनन पर सख्ती की तैयारी

इसी चुनौती को देखते हुए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस व्यवस्था को लेकर उच्च स्तर पर चर्चा हो चुकी है और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

मौके पर ही होगी वाहन और दस्तावेजों की जांच

नई प्रणाली लागू होने के बाद खान निरीक्षक खनिज लदे वाहनों की जांच के दौरान हैंडहेल्ड मशीन का उपयोग करेंगे। मशीन के माध्यम से वाहन संख्या, खनिज की मात्रा, परिवहन चालान, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकेगा।

यदि जांच के दौरान किसी वाहन के पास वैध कागजात नहीं पाए जाते हैं या खनिज परिवहन नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो निरीक्षक तुरंत डिजिटल चालान जारी कर सकेंगे। इससे कार्रवाई के लिए अलग से कागजी प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अवैध खनन पर सख्ती की तैयारी में बिहार सरकार। (बिहार सरकार)
अवैध खनन पर सख्ती की तैयारी में बिहार सरकार। (बिहार सरकार)

ओवरलोडिंग और बिना चालान परिवहन पर रहेगा विशेष फोकस

खनन विभाग की नजर खास तौर पर उन वाहनों पर रहेगी जो निर्धारित सीमा से अधिक खनिज लेकर चल रहे हैं या बिना वैध चालान के खनिज परिवहन कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि ऐसे मामलों से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और खनन नियमों की भी अनदेखी होती है। नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए ऐसे वाहनों की पहचान तुरंत हो सकेगी और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। इससे नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

जुर्माने की राशि भी मौके पर होगी जमा

नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि नियम उल्लंघन करने वालों को जुर्माना जमा कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल मशीन के माध्यम से मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा कराई जा सकेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। नकद लेन-देन की संभावना कम होगी और सभी भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

मुख्यालय से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

खनन विभाग इस पूरी प्रणाली को ऑनलाइन मॉनिटरिंग नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी में है। इसका फायदा यह होगा कि किसी भी जिले में की गई कार्रवाई की जानकारी तत्काल विभागीय मुख्यालय तक पहुंच जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी यह देख सकेंगे कि किस जिले में कितने वाहनों की जांच हुई, कितने चालान जारी किए गए और कितनी राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। इससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और जिलों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा सकेगी।

अवैध खनन से राजस्व को हो रहा नुकसान। (फाइल तस्वीर)
अवैध खनन से राजस्व को हो रहा नुकसान। (फाइल तस्वीर)

कार्रवाई में देरी की समस्या होगी खत्म

वर्तमान व्यवस्था में कई बार जांच के बाद रिपोर्ट तैयार करने, कागजी कार्रवाई पूरी करने और चालान जारी करने में समय लग जाता है। इससे कार्रवाई की गति प्रभावित होती है।

नई डिजिटल प्रणाली लागू होने के बाद अधिकांश प्रक्रियाएं मौके पर ही पूरी हो जाएंगी। इससे कार्रवाई में तेजी आएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कदम उठाए जा सकेंगे।

अधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

विभाग नई व्यवस्था को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और खान निरीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने की भी तैयारी कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डिजिटल मशीनों के संचालन, डेटा एंट्री, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और जुर्माना वसूली की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा जिलों में तकनीकी सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जा रही है ताकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

विशेष अभियान चलाने की भी तैयारी

वहीं नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभाग राज्यभर में विशेष जांच अभियान भी चला सकता है। इसका उद्देश्य अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना होगा। विभाग चाहता है कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था शुरू होते ही इसका असर जमीन पर दिखाई दे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच सख्त संदेश जाए।

राजस्व बढ़ाने और पारदर्शिता लाने की उम्मीद

सरकार का मानना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से अवैध खनन पर नियंत्रण के साथ-साथ राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होगी। डिजिटल रिकॉर्ड होने से हर कार्रवाई का पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰