बिहार में मौसम का बदला मिजाज ,6 जिलों में बारिश का अलर्ट…………..

बिहार में गर्मी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग सोमवार यानी आज सीमांचल के 6 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 जून 2026, 05:30 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में मौसम का बदला मिजाज ,6 जिलों में बारिश का अलर्ट…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में गर्मी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग सोमवार यानी आज सीमांचल के 6 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 40 से 50Kmph की घंटे से हवा चलेगी।

पिछले 24 घंटे में सीवान और छपरा में तेज हवा चली। इसके साथ ही सीवान में बारिश भी हुई। वहीं, कैमूर में एक बार फिर पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। रविवार को यहां का तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में बढ़ोतरी, पर सीमांचल में राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ रहे हैं. इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. तापमान बढ़ने और हवा में नमी होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथ चिपचिपाती उमस का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण स्थानीय स्तर पर बादल छाए रहेंगे, जिससे वहां गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने से तापमान नियंत्रित रहेगा.
अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा. दिन के समय तेज धूप निकलेगी और दोपहर के वक्त गर्म पछुआ हवाएं चल सकती हैं, जिससे लू जैसा अहसास होगा. उत्तर-पूर्वी बिहार को छोड़कर शेष भागों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में कृषि कार्यों और आम जनजीवन पर इस बदलती तपिश का सीधा असर देखने को मिल सकता है.

31 मई तक 169.7mm बारिश

बिहार में इस साल 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश दर्ज की गई है। 1 मार्च से 31 मई के बीच राज्य में 169.7mm बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि इस अवधि में सामान्यतः 85.3mm बारिश होती है। यानी राज्य में सामान्य से 99% अधिक बारिश हो चुकी है।

बारिश का यह पैटर्न पिछले कई सालों की तुलना में काफी अलग रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 15mm बारिश समस्तीपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 13mm, सारण के छपरा और अरवल में 12-12mm, किशनगंज के बहादुरगंज में 9mm, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 8.6mm और अररिया के फारबिसगंज में 8.2mm बारिश दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश हो सकती है।
  • अगले एक सप्ताह तक दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।
  • पटना में सोमवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

क्या बिहार में मानसून की एंट्री होगी लेट

मानसून को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बिहार में इसकी एंट्री देर से होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

हालांकि इसके बिहार पहुंचने में अभी कुछ दिन का समय है। आमतौर पर मानसून बिहार के पूर्वी हिस्सों में 10 से 15 जून के बीच दस्तक देता है और इसके बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलता है।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के आगमन में बहुत अधिक देरी के संकेत नहीं हैं। यदि बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं तो जून के दूसरे सप्ताह में बिहार के सीमांचल क्षेत्र से मानसून की एंट्री हो सकती है।

राजधानी पटना में आज साफ रहेगा आसमान
पटना और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद है. सुबह के समय आंशिक रूप से हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती जाएगी. पटना में अधिकतम तापमान बढ़ने से दोपहर के वक्त उमस परेशान करेगी. हालांकि, शाम होते-होते हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.
बिहार में कब दस्तक देगा मानसून?
गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच राहत की बात यह है कि मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, केरल और पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देने के बाद मानसूनी हवाएं तेजी से बिहार की ओर रुख कर रही हैं. आमतौर पर बिहार के पूर्वी हिस्सों में मानसून 10 से 13 जून के बीच प्रवेश करता है. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जून के दूसरे सप्ताह में मानसून सीमांचल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर जाएगा, जिसके बाद ही प्रदेश वासियों को इस उमस भरी गर्मी से स्थायी राहत मिल सकेगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰