विधानपरिषद चुनाव को लेकर नीतीश कुमार एक्शन में !………..

बिहार विधानपरिषद चुनाव 2026 को लेकर बिहार की सियासत अचानक से गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। वो सोमवार की सुबह पार्टी के दो कद्दावर नेताओं के घर बारी-बारी से पहुंचे। माना जा रहा है कि जदयू के MLC उम्मीदवारों की लिस्ट बस फाइनल होने ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 जून 2026, 06:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधानपरिषद चुनाव  को लेकर नीतीश कुमार एक्शन में !………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानपरिषद चुनाव 2026 को लेकर बिहार की सियासत अचानक से गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। वो सोमवार की सुबह पार्टी के दो कद्दावर नेताओं के घर बारी-बारी से पहुंचे। माना जा रहा है कि जदयू के MLC उम्मीदवारों की लिस्ट बस फाइनल होने ही वाली है।

बिहार की सियासत में इन दिनों जनता दल यूनाइटेड के भीतर एक अलग तरह की राजनीतिक हलचल और पॉलिटिकल शिफ्ट देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपने बेहद करीबी और शीर्ष नेताओं के साथ वन-टू-वन मुलाकातें कर रहे हैं. इसी क्रम में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम तब सामने आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के पटना स्थित आवास पर पहुंच गए. मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार का अंदाज बेहद सहज लेकिन रणनीतिक था. उन्होंने संजय झा से विदा लेते हुए मीडिया के सामने कहा कि सब ठीक है, आप मेरे घर साढ़े 10 बजे आइए. आपसे बात करनी है. नीतीश कुमार का यह बयान और सुबह-सुबह अपने कार्यकारी अध्यक्ष के घर खुद चलकर जाना बिहार की राजनीति में कई बड़े संकेत दे रहा है.
विजय चौधरी के बाद संजय झा, क्या है नीतीश का प्लान?
यह राजनीतिक मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है. क्योंकि इससे ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के कद्दावर मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को भी अचानक मुख्यमंत्री आवास पर मिलने के लिए बुलाया था. विजय चौधरी से लंबी गुफ्तगू के तुरंत बाद अब संजय झा के घर पहुंचना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के दोनों सबसे भरोसेमंद और ट्रबलशूटर नेताओं के साथ किसी बहुत बड़े एजेंडे पर काम कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि नीतीश कुमार जेडीयू के भीतर सांगठनिक स्तर पर कोई बड़ा फेरबदल करने वाले हैं या फिर आगामी रणनीतियों को लेकर कोई गोपनीय खाका खींचा जा रहा है.
सब ठीक है के पीछे का सियासी अर्थ
नीतीश कुमार का यह कहना कि सब ठीक है अक्सर तब आता है जब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं गर्म होती हैं. जेडीयू के भीतर इस समय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और विजय चौधरी की भूमिकाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं. संजय झा जहां दिल्ली और केंद्रीय नेतृत्व (भाजपा) के साथ समन्वय का मुख्य जरिया हैं. वहीं विजय चौधरी बिहार में पार्टी के भीतर और प्रशासनिक मामलों में नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार हैं. इन दोनों शीर्ष नेताओं के साथ बैक-टू-बैक मीटिंग और संजय झा को अगले ही दिन सुबह 10:30 बजे बुलाना यह साफ करता है कि बात सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात तक सीमित नहीं है.
बड़े फैसले की आहट
बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और सरकार के कामकाज को देखते हुए माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं. यह फैसला संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयार करने या फिर मंत्रिमंडल के भीतर किसी बड़े बदलाव से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल नीतीश कुमार की इस एक्टिव पॉलिटिक्स ने विपक्षी खेमे के साथ-साथ खुद एनडीए के भीतर भी हलचल तेज कर दी है. हर किसी की नजर अब मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली अगली बड़ी बैठक पर टिकी है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰