AIMIM ऐसे बिगाड़ सकती है RJD के समीकरण !

बिहार में राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके तेजस्वी यादव के लिए ये खबर अच्छी तो कतई नहीं कही जा सकती। बिहार विधानपरिषद के चुनाव में वो एक ही नेता को ऊपरी सदन में भेज सकते हैं। लेकिन अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने उनसे राज्यसभा में समर्थन का ‘अहसान’ चुकाने को कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 जून 2026, 06:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
AIMIM ऐसे बिगाड़ सकती है RJD के समीकरण !
Photo: UB India News Archive

बिहार में राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके तेजस्वी यादव के लिए ये खबर अच्छी तो कतई नहीं कही जा सकती। बिहार विधानपरिषद के चुनाव में वो एक ही नेता को ऊपरी सदन में भेज सकते हैं। लेकिन अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने उनसे राज्यसभा में समर्थन का ‘अहसान’ चुकाने को कहा है।

राज्यसभा के बदले विधानपरिषद: AIMIM

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान से NBT बिहार के संवाददाता ने बात की। फोन पर बातचीत में NBT संवाददाता ने पूछा कि क्या अख्तरुल ईमान विधानपरिषद चुनाव में राजद के साथ जाएंगे, जैसे उन्होंने राज्यसभा में समर्थन दिया था। इस पर अख्तरुल ईमान ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ‘हमने राज्यसभा चुनाव में बतौर विपक्ष तेजस्वी यादव के उम्मीदवार का समर्थन किया था, ऐसे में अब विधानपरिषद में उन्हें AIMIM का समर्थन करना चाहिए।’

तेजस्वी यादव के जवाब का इंतजार: अख्तरुल ईमान

अख्तरुल ईमान के मुताबिक ‘ये नैतिक जवाबदेही ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसके राजद को निभाना चाहिए। जब उन्हें राज्यसभा में जरूरत थी तो हमने उन्हें समर्थन दिया था। हमारे 5 विधायक चट्टान की तरह राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के साथ खड़े रहे। अब विधानपरिषद में तेजस्वी यादव को हमारा समर्थन करना चाहिए। हमें उनके जवाब का इंतजार है।’ इस तरह से अख्तरुल ईमान ने साफ-साफ कह दिया है कि इस बार विधानपरिषद में विपक्ष की एकमात्र सीट का उम्मीदवार AIMIM से होना चाहिए।

समर्थन नहीं किया तो अपना उम्मीदवार उतारेंगे- AIMIM

NBT संवाददाता ने जब अख्तरुल ईमान से ये सवाल पूछा कि अगर तेजस्वी यादव उनका समर्थन नहीं करते हैं तब वो क्या करेंगे। इस पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि ऐसा होने की सूरत में AIMIM बिहार विधानपरिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार भी उतार सकती है। हालांकि अभी वो तेजस्वी यादव के जवाब का इंतजार करेंगे, फिर जवाब के हिसाब से पार्टी के नेता मिल बैठकर इसका फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है।

समझिए बिहार विधानपरिषद चुनाव का समीकरण

सीटों के समीकरण को समझें तो विधानपरिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस लिहाज के एक सीट के लिए 25 वोटों की जरूरत होगी। किसे कितने वोट चाहिए होंगे और किसकी कितनी सीटों पर जीत तय है, ये आप नीचे दिए गए टेबल से समझिए।

दल विधायक गुणा भाग सीटें (जो जीती जा सकती हैं)
NDA 202 202 /25 8 सीटों पर जीत तय (2 सीटें फिर भी ज्यादा ही हैं।)
महागठबंधन (RJD के 25 मिलाकर ) 35 35 / 25 एक सीट पर जीत तय (10 सीटें ज्यादा ही हैं।)

ऐसे बिगड़ सकता है तेजस्वी यादव का समीकरण

इस लिहाज से बिहार विधान परिषद चुनाव में अगर AIMIM ने अपना कैंडिडेट खड़ा कर दिया तो भी तेजस्वी यादव और बाकी विपक्ष के पास 36 वोट (बसपा के एक MLA को मिलाकर) रहेंगे। लेकिन सूरत अगर राज्यसभा चुनाव की तरह रही तो तेजस्वी यादव के पास 36 माइनस 4 यानी 32 वोट ही बचेंगे। अगर कांग्रेस के 3 और राजद के 1 यानी ढाका MLA फैसल रहमान (राज्यसभा चुनाव में इन 4 ने वोट नहीं डाला था) के अलावा और विधायक खेल कर गए तो राजद उम्मीदवार (संभावित) नहीं जीत पाएंगे। दूसरी वरीयता के वोटों से भी फर्क पड़ेगा, क्योंकि राज्यसभा में भी यही हुआ था। RJD उम्मीदवार को NDA से पहली वरीयता में ज्यादा वोट मिले थे, लेकिन दूसरी वरीयता की गिनती में वो हार गए। ऐसे में तेजस्वी यादव को अगर AIMIM को ना कहना होगा तो उन्हें जीत के लिए अपनी किलेबंदी अभेद बनानी होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰