21 जून को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक.नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लगेगी अंतिम मुहर…..

बिहार की सियासत और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। आगामी 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की एक हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बनाए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 जून 2026, 06:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
21 जून को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक.नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लगेगी अंतिम मुहर…..
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। आगामी 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की एक हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के फैसले को अंतिम रूप देना है। नीतीश कुमार इसी साल 25 जनवरी को पार्टी की कमान संभालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इस बैठक में देश और राज्य भर से पार्टी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होने जा रही है। इसे कुछ जानकार शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं।

बैठक में शामिल होंगे देश भर के दिग्गज
पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होने वाली इस बैठक का स्वरूप काफी व्यापक होगा। इसमें जदयू के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सम्मानित सदस्य भी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि सांगठनिक फैसलों को सर्वसम्मति से लागू किया जा सके। नीतीश कुमार ने जब से सीएम पद छोड़ा है, तब से पार्टी में काफी ऐक्टिव दिख रहे हैं। आजकल पार्टी ऑफिस भी ठीकठाक आ रहे हैं। जेडीयू के मंत्रियों से भी सरकार के कामकाज से अपडेट होते रहते हैं।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी विस्तृत चर्चा
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के सुदृढ़ीकरण (मजबूती) और भविष्य की राजनैतिक और संगठनात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, पार्टी के देशव्यापी सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं की बदलती भूमिका और जनहित के विभिन्न ज्वलंत विषयों पर भी गंभीर चर्चा होगी।

जेडीयू बैठक का पूरा शेड्यूल
सुबह 10:00 बजे: सबसे पहले निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक संक्षिप्त बैठक से दिन की शुरुआत होगी।
सुबह 10:30 से 11:30 बजे: इसके ठीक बाद निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पिछले कार्यों की समीक्षा होगी।
पूर्वाह्न 11:45 बजे: फिर बिहार की नवनिर्वाचित राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी, जिसमें नए सदस्यों का स्वागत और आगामी दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अंतिम मुहर
इस पूरी बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालने के निर्णय को विधिवत मंजूरी देना है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद, सांगठनिक नियमों के तहत राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में उनके नाम पर अंतिम और आधिकारिक मुहर लगा दी जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰