नितिन नवीन आज विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी नितिन नवीन का फोकस अपने पुराने राजनीतिक क्षेत्र बांकीपुर विधानसभा पर लगातार बना हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को पटना दौरे के दौरान वह एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। एक ओर जहां वह बांकीपुर विधानसभा में चल रही विकास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 जून 2026, 07:27 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नितिन नवीन आज विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी नितिन नवीन का फोकस अपने पुराने राजनीतिक क्षेत्र बांकीपुर विधानसभा पर लगातार बना हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को पटना दौरे के दौरान वह एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

एक ओर जहां वह बांकीपुर विधानसभा में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं, दूसरी ओर आगामी विधान परिषद चुनाव और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी रणनीतिक बैठक करेंगे।

बांकीपुर के तीन मंडलों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी बांकीपुर में एक्टिव

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी नितिन नवीन लगातार इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि बांकीपुर विधानसभा में शुरू की गई कोई भी विकास योजना अधूरी न रहे। उनका प्रयास है कि जनता से किए गए सभी वादे तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और लोगों को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिले।

आज होने वाली बैठक में वह बचे हुए तीन मंडलों के प्रतिनिधियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

मानसून से पहले जलजमाव पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक का एक महत्वपूर्ण एजेंडा मानसून से पहले जलजमाव की स्थिति की समीक्षा भी है। हर वर्ष बरसात के दौरान राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए नितिन नवीन भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से फीडबैक लेंगे।

बैठक में यह भी समीक्षा की जाएगी कि किन इलाकों में सड़क निर्माण या अन्य विकास कार्यों के कारण परेशानी की आशंका है। यदि किसी क्षेत्र में नाला निर्माण अधूरा है, सड़क खुदी हुई है या जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उद्देश्य यह है कि मानसून के दौरान बांकीपुर विधानसभा के लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े।

विधान परिषद चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति

नितिन नवीन आज विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव और एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। भाजपा और एनडीए की रणनीति इन सभी सीटों पर अधिकतम सफलता हासिल करने की है।

सूत्रों के अनुसार, आंकड़ों और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर भाजपा के हिस्से में तीन सीटें आने की संभावना मानी जा रही है। इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा होगी। पार्टी ऐसे चेहरों की तलाश में है, जो जातीय और सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हों।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यदि समर्पित और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है तो इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और सकारात्मक संदेश जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नए चेहरे की तलाश

बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद अब यहां होने वाले संभावित उपचुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नितिन नवीन इस सीट के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि बांकीपुर विधानसभा से वही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगा, जिसका क्षेत्र से सीधा जुड़ाव हो और जो स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच सक्रिय रहा हो। पिछले कुछ समय से कई बड़े नेताओं और बाहरी चेहरों के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में थे, लेकिन अब पार्टी का रुख स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने की ओर दिखाई दे रहा है।

सूत्र बताते हैं कि नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से लगातार फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश कर रही है, जिसकी क्षेत्र में स्वीकार्यता हो, संगठन में सक्रिय भूमिका रही हो और जो भाजपा की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सके। संभावना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच से ही किसी नए चेहरे को आगे बढ़ाकर बांकीपुर विधानसभा का उम्मीदवार बनाया जाए।

संगठन और विकास दोनों पर फोकस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नितिन नवीन का यह दौरा केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह यह संदेश भी देना चाहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद भी उनकी प्राथमिकता में बांकीपुर विधानसभा और वहां की जनता बनी हुई है।

विकास कार्यों की समीक्षा, मानसून की तैयारी, विधान परिषद चुनाव की रणनीति और उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चयन जैसे मुद्दों पर होने वाली बैठकों को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन बैठकों के आधार पर पार्टी की चुनावी और संगठनात्मक रणनीति और अधिक स्पष्ट हो सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰