बिहार में विधान परिषद का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है, लेकिन अब तक किसी भी दल की ओर से किसी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इन सब के बीच आज गुरुवार को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए।
दिल्ली में हो सकती है जेडीयू की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में जेडीयू की बैठक हो सकता है। इसी बैठक में उन नामों पर मुहर लग सकती है, जिन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक दोनों नेता पटना लौट आएंगे। इसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। बता दें, बिहार में विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होना है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होगा।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए जांच के आदेश
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
निशांत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने को कहा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी.
एक दिन पहले जदयू दफ्तर में लोगों से मिले थे नीतीश कुमार
इसके पहले नीतीश कुमार बुधवार को अचानक पटना स्थित पार्टी दफ्तर पहुंच गए थे। दफ्तर में मौजूद नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार को देखकर खुश हो गए थे। नीतीश इस दौरान पार्टी दफ्तर में करीब 15 मिनट तक रुके थे। हालांकि, इस दौरान कोई मंत्री मौजूद नहीं थे। जनसुनवाई में आए लोगों से भी नीतीश कुमार ने बातचीत की।
नीतीश कुमार ने उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आप चिंता मत कीजिए। आपको समस्या की समाधान होगा। सरकार अच्छे से काम कर रही है।







