बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के चुनाव में जेडीयू से ललन मंडल और निशांत कुमार के नाम तय !

बिहार विधान परिषद (MLC) की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुट गए हैं. इसी बीच जेडीयू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने दो उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 जून 2026, 07:06 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के चुनाव में जेडीयू से ललन मंडल और निशांत कुमार के नाम तय !
Photo: UB India News Archive
बिहार विधान परिषद (MLC) की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुट गए हैं. इसी बीच जेडीयू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने दो उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं. इनमें ललन मंडल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम शामिल है. पार्टी जल्द ही बाकी दो उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगा सकती है. माना जा रहा है कि आज किसी भी समय इन नामों का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होना है. इन सभी सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है.  निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. ये सभी सीटें विधायक कोटे से भरी जाएंगी, इसलिए विधानसभा में दलों की संख्या के आधार पर उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जेडीयू में उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. खासकर निशांत कुमार के नाम की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. अब सभी की नजर पार्टी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.
और कौन-कौन रेस में
सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार और ललन मंडल के अलावा राजीव कुमार सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. इसके साथ ही सहनी समाज से भी एक उम्मीदवार को मौका दिए जाने की चर्चा है. ऐसे में बीजेपी नेता भीष्म साहनी या किसी अन्य सहनी नेता के नाम पर विचार किया जा सकता है.
निशांत के लिए स्पेशल सीट
निशांत कुमार हाल ही में मंत्री बने हैं, लेकिन वे अभी न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें एमएलसी का टिकट दिया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, जेडीयू निशांत कुमार को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली हुई सीट के बजाय एक दूसरा रास्ता चुना है. बताया जा रहा है कि जून 2026 में जिन 9 सीटों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें से किसी एक सीट पर निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
किन सीटों पर होगा चुनाव?
जिन विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें जेडीयू की कुमुद वर्मा और प्रो. गुलाम गौस, आरजेडी के मोहम्मद फारूक और बीजेपी के भीष्म साहनी शामिल हैं. इसके अलावा जेडीयू के भगवान सिंह कुशवाहा मंत्री बनने के बाद पहले ही विधान परिषद से इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं बीजेपी के संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख, कांग्रेस के समीर कुमार सिंह और आरजेडी के सुनील कुमार सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰