बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज…..

एमएलसी चुनाव में व्यस्त बिहार की सियासत में गला काट प्रतिद्वंदिता शुरू है। यह केवल एनडीए के भीतर ही नहीं बल्कि महागठबंधन में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। कभी किसी का नाम एड होता है तो कभी किसी का। कभी तुष्टिकरण की जातीय राजनीति बदल जाती है तो किसी का ऐन मौके पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 जून 2026, 08:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज…..
Photo: UB India News Archive

एमएलसी चुनाव में व्यस्त बिहार की सियासत में गला काट प्रतिद्वंदिता शुरू है। यह केवल एनडीए के भीतर ही नहीं बल्कि महागठबंधन में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। कभी किसी का नाम एड होता है तो कभी किसी का। कभी तुष्टिकरण की जातीय राजनीति बदल जाती है तो किसी का ऐन मौके पर चरित्र सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। इस बदलते रणनीति में अभी तक कई उम्मीदवारों की स्थिति मारे गए गुलफाम की ही गई है। चलिए जानते हैं किस्सा कत्ल ए ख़ास यानी रेस से बाहर होते एमएलसी के उम्मीदवारों का।

संजय खंडेलिया बनाम सकलदेव बिंद

भारतीय जनता पार्टी से एमएलसी की रेस में एक नया नाम शामिल हो गया है। यह नाम है संजय खंडेलिया। संजय खंडेलिया की चर्चा अब बिंद के नेता सकल देव बिन्द के नाम के बरक्स चलने लगा है। सूत्र बताते हैं कि ये वही सकलदेव बिंद हैं जो तारापुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में वापस लिया था। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि तुरंत राजद से बीजेपी में आने से और बाहुबली जैसी तस्वीर के कारण उनका नाम रेस से पीछे हो गया है। अब जो नाम इसके बरक्स आया है वह संजय खंडेलिया का है।

बीजेपी के राजपूत नेता दौड़ में आगे हुए

जनता दल यू के सूत्र का मानना है कि सामाजिक तुष्टिकरण के तहत पार्टी राजपूत उम्मीदवार को ना कहने के मूड में आई है तबसे बीजेपी के राजपूत नेताओं की तो किस्मत जाग गई है। अब ऐसे में बीजेपी के भीतर राजपूत नेताओं में खासकर राजेंद्र सिंह,ब्रजेश रमन और अमृता भूषण के बीच उम्मीद की किरण जग गई है। लेकिन साध इसके जदयू के भीतर के राजपूत नेता खासकर हर्षवर्धन सिंह को जबरदस्त झटका लगा है। सूत्र बताते हैं कि जदयू के इस नीति से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जबरदस्त झटका लगा है।

राजद में भी बदल सकता है खेल

इन दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कारण परिवार के बीच बनते रिश्ते के कारण अब तक जो नाम चल रहे थे उनमें भी बदलाव देखे जा सकते हैं। लालू परिवार से तेजप्रताप यादव की राजनीति रंग लाई तो तेजप्रताप यादव एम एल सी के उम्मीदवार हो सकते है। ऐसे में तब पूर्व एमएलसी सुनील कुमार या फिर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम का नाम कट सकता है।

वैसे नाम एनडीए में लगभग फाइनल

जनता दल यू की बात करें तो इनके रणनीतिकारों ने इशारो ने जो संकेत दिए हैं उनमें पिछड़ी जाति से निशांत कुमार (कुर्मी) अतिपिछड़ा से ललन मंडल (धानुक), चंद्रवंशी से नवीन आर्या और नारायण भंडारी(कामत) का नाम फुल एंड फाइनल माना जा रहा है। बीजेपी के भीतर भी कुर्मी से प्रेम रंजन पटेल, वैश्य से संजय खंडेलिया और राजपूत से राजेंद्र सिंह का नाम रेस में शामिल हो गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰