बिहार विधान परिषद चुनाव : चिराग ने 9वीं सीट पर उतारे उम्मीदवार ,दीपक का मंत्री पद से हटना तय!…………………

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं. इनमें 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए एनडीए (NDA) की ओर से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें जदयू और बीजेपी ने अपने-अपने कोटे से 4-4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 जून 2026, 07:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधान परिषद चुनाव : चिराग ने 9वीं सीट पर उतारे उम्मीदवार ,दीपक का मंत्री पद से हटना तय!…………………
Photo: UB India News Archive
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं. इनमें 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए एनडीए (NDA) की ओर से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें जदयू और बीजेपी ने अपने-अपने कोटे से 4-4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. वहीं, एक सीट पर लोजपा ने प्रत्याशी दिया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बची हुई एक सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) अपना एक उम्मीदवार उतारेगी.
महागठबंधन ने अभी तक नहीं खोले पत्ते
बता दें कि बीजेपी ने पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जदयू कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, शिवरानी प्रजापति, भारती मेहता और ललन प्रसाद के नामों का ऐलान हुआ है. दूसरी ओर महागठबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिसके कारण सियासी कयासों का बाजार गर्म है.

कुशवाहा के बेटे दीपक का मंत्री पद से हटना तय!

RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव के लिए NDA ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

जेडीयू और बीजेपी ने शुक्रवार को 4-4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) ने अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, दीपक प्रकाश का नाम NDA की लिस्ट में नहीं है।

इस फैसले ने पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय की दावेदारी को बड़ा झटका दिया है। NDA कैंडिडेट की लिस्ट आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दीपक प्रकाश का नाम लिस्ट में नहीं होने पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ये सवाल बीजेपी के बड़े नेताओं से पूछिए। वो उनके साथ गठबंधन में हैं। RLM से पूछिए वो बताएंगे क्या मामला है।

मंत्री बने रहने के लिए विधान मंडल का सदस्य होना जरूरी

दीपक, बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। संविधान के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को मंत्री बनने के 6 महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है।

ऐसा नहीं होने पर उसे मंत्री पद छोड़ना पड़ता है। ऐसे में MLC चुनाव को दीपक प्रकाश के लिए सदन की सदस्यता हासिल करने का सबसे अहम मौका माना जा रहा था, लेकिन NDA की लिस्ट में नाम नहीं आने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दीपक प्रकाश को टिकट नहीं मिलने के बाद उनके मंत्री पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे आगे भी मंत्री बने रहेंगे या फिर मंत्रिमंडल में उनकी जगह पर संकट खड़ा हो सकता है।

मंत्री पद की शपथ लेते हुए दीपक प्रकाश।
मंत्री पद की शपथ लेते हुए दीपक प्रकाश।

NDA ने घोषित किए अपने सभी उम्मीदवार

भाजपा और जदयू ने अपने-अपने कोटे की चार-चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, जदयू ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद को मैदान में उतारा है। इन नामों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट हो गया कि दीपक प्रकाश को MLC चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

सीटों के गणित में फंसा दीपक प्रकाश का दावा

बिहार विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के अनुसार, एक एमएलसी सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होती है। एनडीए के पास 8 उम्मीदवारों को आसानी से जिताने लायक संख्या बल है।

भाजपा और जदयू ने चार-चार उम्मीदवार उतारकर सभी सीटों पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। गठबंधन के भीतर बची हुई सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दावा मजबूत माना जा रहा है।

ऐसे में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हिस्से कोई सीट नहीं आ सकी, जिससे दीपक प्रकाश का दावा कमजोर पड़ गया।

18 जून के मतदान से पहले बढ़ी सियासी हलचल

दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं। लंबे समय से उनके एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।

एमएलसी चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होना है। उससे पहले दीपक प्रकाश को टिकट नहीं मिलने और उनके मंत्री पद पर मंडरा रहे संकट ने बिहार की राजनीति को नया सवाल खड़ा कर दिया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर क्या फैसला होता है और क्या वे मंत्री पद बचाने का कोई नया रास्ता निकाल पाते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰