दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए पटना में सात बिंदुओं पर अस्पतालों की होगी परख………..

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में चार जून को अचानक भीषण आग लगने से सात मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा जांच (फायर ऑडिट ) कराने का निर्णय लिया है। सभी जिलाधिकारी और सिविल सर्जनों को इसकी जिम्मेदारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 7 जून 2026, 07:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए पटना में सात बिंदुओं पर अस्पतालों की होगी परख………..
Photo: UB India News Archive

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में चार जून को अचानक भीषण आग लगने से सात मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा जांच (फायर ऑडिट ) कराने का निर्णय लिया है।

सभी जिलाधिकारी और सिविल सर्जनों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग के सचिव कुमार रवि ने इस बाबत सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जनों तथा अति विशिष्ट संस्थान (सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल) के निदेशकों को 15 दिनों में अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।

गौर हो कि मुजफ्फरपुर की हृदय विदारक घटना के बाद पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड सह अग्निशमन सेवाएं) शोभा अहोटकर ने सुरक्षा मानकों में खामियों वाले अस्पतालों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए सील करने की चेतावनी दी थी। जबकि, शुक्रवार को राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की समीक्षा बैठक में अग्निशमन और आपदा विभाग ने भरोसा दिया था कि राज्य के 274 अस्पतालों और 276 होटलों की अग्नि सुरक्षा जांच जल्द की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी निर्देश के अनुसार मुजफ्फरपुर में एक निजी नर्सिंग होम की आईसीयू में आग लगने की घटना गंभीर लापरवाही को इंगित करता है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने तथा अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की व्यापक समीक्षा अति आवश्यक है।

सात बिंदुओं पर अस्पतालों की होगी परख

सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आग लगने की घटना को रोकने के लिए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उन यंत्रों की कार्यशीलता सहित सात बिंदुओं पर सेफ्टी ऑडिट की जाएगी। इनमें फायर अलार्म सिस्टम एवं स्मोक डिटेक्टर की व्यवस्था, आपातकालीन निकास की उपलब्धता एवं उपयोगिता, विद्युत वायरिंग एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, ऑक्सीजन पाइपलाइन एवं गैस भंडारण क्षेत्र की समुचित जांच, अग्निशमन विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की वैद्यता एवं अस्पताल कर्मियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण की स्थिति की जांच शामिल है।

पटना के 7 होटल होंगे सील,5 हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई की तैयारी

cके 7 होटलों को सील किया जाएगा। अगले 5 दिन में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यहां फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन किया गया है। वहीं, शहर के 5 अस्पतालों को भी सील किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को प्रपोजल आगे भेजा जा चुका है।

इसके अलावा 32 और हॉस्पिटल और 20 होटल को नोटिस भेजा जा रहा है। इन्हें 7 से 14 दिनों में जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सील के लिए स्थानीय प्रशासन को प्रपोजल भेजा जाएगा। ये जानकारी अग्निशमन के डीआईजी मनोज कुमार नट ने दी है।

खान ग्लोबल स्टडीज को लेकर कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडे के नेतृत्व में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

इन अस्पतालों को किया जाना है सील

जिन अस्पतालों को सील करना है उसमें कुणाल होटल के नाम है। इसके अलावा 6 अन्य होटल भी हैं। यहां एक भी फायर सेफ्टी के उपाय नहीं किए गए थे।

इसके अलावा कंकड़बाग न्यू बाइपास रोड ईस्ट अशोक नगर में एडवांस पटना सेंट्रल हॉस्पिटल, राजेंग्र नगर हैंडलूम के पास आरोग्य वरदान हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर का पिनेकल हॉस्पिटल, अशोक नगर का अपेक्स हॉस्पिटल और श्याम ट्रस्ट एंड रिसर्च हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई होगी। इन अस्पतालों को सील करने के लिए प्रशासन को प्रपोजल भेजा जा चुका है।

दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए फैसला

डीआईजी के अनुसार दिल्ली होटल और मुजफ्फरपु के प्रसाद हॉस्पिटल में जिस तरह से घटना हुई है। उसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

राज्य में जगह-जगह खुल गए हैं निजी अस्पताल

बिहार में कुकुरमुत्ते की तरह निजी अस्पताल खुले हैं। पटना के बाइपास में तीन हजार निजी अस्पताल हैं। इनकी जांच को लेकर विधानमंडल में कई बार सवाल किए गए हैं। भारत में करीब 43,486 निजी अस्पताल हैं।

अभियान चलाकर जांच

जिलों में अभियान चलाकर निजी अस्पतालों का सघन जांच होगी। अस्पताल का निबंधन है या नहीं, मापदंड पूरा करते हैं या नहीं, इसकी जांच होगी। मापदंड पूरा नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰