सुरक्षा में कटौती पर सियासत जारी …………

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर के कार्यकर्ताओं का जुटान जारी है। कार्यकर्ता कल से ही आवास के बाहर डटे हुए हैं। लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती के फैसले को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। सरकार की ओर से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 7 जून 2026, 07:40 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सुरक्षा में कटौती पर सियासत जारी …………
Photo: UB India News Archive

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर के कार्यकर्ताओं का जुटान जारी है। कार्यकर्ता कल से ही आवास के बाहर डटे हुए हैं। लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती के फैसले को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

सरकार की ओर से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है। बीते दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव ने अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी थी।

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर से पटना लौट सकते हैं। बता दे कि वो 30 मई को सिंगापुर पहुंचे थे जहां पर अपने किडनी से जुड़े रुटीन चेकअप के लिए वह वहां गए थे।

उन्हें केवल सुरक्षा कर्मियों को लौटाने का नाटक नहीं करना चाहिए, बल्कि सरकारी बंगला, सरकारी सुविधाएं, बुलेटप्रूफ वाहन, कैबिनेट मंत्री के समकक्ष प्राप्त सुविधा भी त्याग देनी चाहिए।’ राबड़ी देवी को जेडीयू से नसीहत मिली है। दरअसल, बिहार में सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस और वीआईपी सुरक्षा में कटौती को लेकर सत्ता पक्ष (जदयू) और मुख्य विपक्षी दल (राजद) के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई है।

सुरक्षा घटाने के फैसले से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपनी सभी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा दी। राबड़ी देवी ने अपने 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है, वहीं दिल्ली में मौजूद तेजस्वी यादव ने भी अपनी ‘वाई प्लस’ (Y+) श्रेणी की सुरक्षा छोड़ दी है। इसके विरोध में राजद कार्यकर्ता लाठियां लेकर राबड़ी आवास की सुरक्षा में खुद तैनात हो गए हैं।

राबड़ी आवास पर आरजेडी नेताओं का पहरा

बंगला खाली करने का नोटिस और सुरक्षा घटाने के मामले में सत्ता पक्ष और राजद में तनातनी बढ़ गई है। सुरक्षा घटाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। राबड़ी देवी ने 10, सर्कुलर रोड आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस कर दिया है। तेजस्वी अभी दिल्ली में हैं। माता-पिता के सुरक्षा घटाने के विरोध में उन्होंने अपनी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी है।

उसके बाद राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास की सुरक्षा में तैनात हो गए हैं। शिफ्ट में कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं। तीनों शीर्ष नेताओं द्वारा सुरक्षा हटाने के निर्णय की सूचना मिलते ही शनिवार को राजद कार्यकर्ता 10 सर्कुलर रोड आवास के बाहर जमा होने लगे। भाई अरुण सहित कई कार्यकर्ता लाठी लेकर आवास की सुरक्षा को पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, भोला यादव, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर, शिवचंद्र राम, कुमार सर्वजीत, शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, आईआईपी के आईपी गुप्ता आवास के बाहर डटे रहे।

नीतीश की पार्टी से ‘मोह-माया’ त्यागने की नसीहत

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि अगर वास्तव में राबड़ी देवी को ‘मोह-माया’ का बोध हो गया है, तो उन्हें केवल सुरक्षा कर्मियों को लौटाने का नाटक नहीं करना चाहिए, बल्कि सरकारी बंगला, सरकारी सुविधाएं, बुलेटप्रूफ वाहन, कैबिनेट मंत्री के समकक्ष प्राप्त सुविधा भी त्याग देनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने राजद समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में लाठी, डंडा, भाला जैसे घातक हथियारों के साथ प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। जो नेता अपने समर्थकों को लाठी लेकर सड़क पर उतरने के लिए उकसा रहे हैं, क्या वे उनके विरुद्ध दर्ज होने वाले मुकदमों, जेल और कानूनी परिणाम की जिम्मेदारी भी लेने को तैयार हैं?

दो दिन पहले घटाई गई थी लालू-राबड़ी की सुरक्षा

दरअसल, सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक के बाद 4 जून को बिहार सरकार ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, राजश्री यादव सहित परिवार के छह सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया था। पूर्व सीएम लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा जेड प्लस श्रेणी और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी। इसी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद ने सभी तरह की सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया। तेजस्वी की सुरक्षा से केंद्रीय बल को हटाकर पटना जिला पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया था।

सुरक्षा हटाने पर क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार

राबड़ी परिवार के सुरक्षा में कमी और सुरक्षा न लेने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि,

विपक्ष के आरोपों पर संतोष सुमन का जवाब

विपक्ष द्वारा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष कुमार सुमन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जाने पर संतोष सुमन ने कहा कि, ‘सुरक्षा का स्तर सरकार और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है। इसमें किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत भूमिका नहीं होती।’

रोहिणी आचार्य ने कार्यकर्ताओं से की अपील

रोहिणी आचार्य ने कल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजद कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में राबड़ी आवास पहुंचने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल राजद के कार्यकर्ता और जनता हैं। साथ ही आरोप लगाया कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है, जिसका जवाब जनता देगी।’

जीतन राम मांझी ने आंदोलन को बताया अनुचित

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘सुरक्षा का विषय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि किसी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपत्ति है तो उसे सरकार के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।’

मांझी ने इस मुद्दे पर आंदोलन को उचित नहीं बताया और कहा कि, ‘सरकार सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है।’

सुरक्षा के मुद्दे पर तेज हुई राजनीति

लालू परिवार की सुरक्षा में बदलाव के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। एक ओर राजद इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि सुरक्षा संबंधी फैसले निर्धारित मानकों और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिए जाते हैं। अब लालू यादव के पटना लौटने के बाद इस मुद्दे पर सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰