नीतीश के सामाजिक न्याय में दलित कोई फैक्टर नहीं?

बिहार की राजनीति में MLC चुनाव को ले कर जितने भी ताने वाने बुने जाने थे , वह बुने जा चुके हैं। वर्तमान MLC चुनाव की बात करे तो NDA के सामाजिक न्याय में दलित कोई फैक्टर नहीं रहा। बड़ी बात यही है कि दलित राजनीति को आधार बना कर राजनीति की रोटी सेंकने वाली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 7 जून 2026, 07:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश के सामाजिक न्याय में दलित कोई फैक्टर नहीं?
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में MLC चुनाव को ले कर जितने भी ताने वाने बुने जाने थे , वह बुने जा चुके हैं। वर्तमान MLC चुनाव की बात करे तो NDA के सामाजिक न्याय में दलित कोई फैक्टर नहीं रहा। बड़ी बात यही है कि दलित राजनीति को आधार बना कर राजनीति की रोटी सेंकने वाली पार्टी ने भी विधान परिषद में किसी दलित नेता को न भेजा और न ही 18 प्रतिशत वोट के हकदार को उसका हक दिला पाए।

NDA में एक भी दलित को MLC टिकट नहीं
वर्ष 2026 में MLC के 9 पूर्णकालिक और एक उप चुनाव (नीतीश कुमार के द्वारा खाली) को ले कर NDA के रणनीतिकारों ने मिलजुल कर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस घोषणा पर गौर करें तो जनता दल यू ने एक पिछड़ा और तीन अतिपिछड़ा जाति से उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में दलित समाज से कोई नेता नहीं है। कुर्मी से निशांत कुमार, अतिपिछड़ा से डॉक्टर भारती मेहता, शिवानी प्रजापति और ललन मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP ने भी MLC चुनाव में दलितों से किया किनारा
उधर भारतीय जनता पार्टी ने भी दलित के प्रति उदासीनता ही दिखाई। बीजेपी के रणनीतिकारों ने दो सवर्ण और दो अतिपिछड़ा जाति से उम्मीदवार की घोषणा की। इनमें राजपूत से पवन सिंह, कायस्थ से संजय मयूख, अतिपिछड़ा में नाई जाति से अनिल कुमार ठाकुर और कुम्हार जाति से शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया।

दलित की राजनीति करने वाली पार्टी ही रह गई पीछे
दलित की राजनीति करने वाली पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस बार आपसी तालमेल का प्रदर्शन करते दलित का चिराग नहीं जलाया। चिराग पासवान ने मुसलमान समाज से आने वाले अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

वर्ष 2026 में घोषित कुल 11 MLC के नाम और जाति भी जानिए
भूमिहार से अरविंद शर्मा
राजपूत से पवन सिंह
कुर्मी से निशांत कुमार
कायस्थ से संजय मयूख
मुस्लिम से अशरफ अंसारी
अतिपछड़ा से भारती मेहता
अतिपछड़ा से ललन मंडल मंडल
अतिपछड़ा से अनिल कुमार ठाकुर
अतिपछड़ा से ही शीला पंडित

कब से जदयू ने दलित को नकारा, जानिए
मार्च 2021 में बिहार में विधान परिषद (MLC) के लिए राज्यपाल कोटे से 12 खाली सीटों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया था। यह मनोनयन तत्कालीन राज्यपाल फागू चौहान ने 17 मार्च 2021 को राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर किया था। तब जदयू ने एक दलित नेता अशाेक चौधरी को उच्च सदन में भेजा था। उस वक्त जदयू और भाजपा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। JDU ने उपेंद्र कुशवाहा, अशोक चौधरी. संजय कुमार सिंह (उर्फ संजय गांधी), ललन कुमार सर्राफ, राम वचन राय, संजय सिंह और बीजेपी ने जनक राम, देवेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह को विधान परिषद भेजा था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰