शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी नेतृत्व पर वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 जून 2026, 07:09 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!
Photo: UB India News Archive

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी नेतृत्व पर वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।’ महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा है ।

भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने वाले राजद नेता शिव चंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। एमएलसी टिकट न मिलने से नाराज शिव चंद्र राम ने कल सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है। लेकिन आज आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में थे और बने रहेंगे।

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर सियासत तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस मामले में अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं।

जनशक्‍त‍ि जनता दल श‍िवचंद्र के साथ
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए शिवचंद्र राम के इस्तीफे को दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने लिखा कि शिवचंद्र राम ने वर्षों तक संगठन और समाज के लिए समर्पण भाव से काम किया तथा संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए समाज को जोड़ने का कार्य किया।

तेज प्रताप ने कहा कि उनके योगदान का सम्मान होना चाहिए था, लेकिन उनके साथ जो व्यवहार हुआ वह निंदनीय है। उन्होंने एलान किया कि जनशक्ति जनता दल शिवचंद्र राम के संघर्ष और सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

राजद वालों ने क‍िया जमीन पर कब्‍जा
इधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस मुद्दे पर राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि राजद में जहां मोटा माल मिलता है, वहीं गाड़ी रुक जाती है। मांझी ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और जनजाति की जमीनों पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा राजद नेताओं द्वारा किया गया है। मांझी ने शिवचंद्र राम के समर्थन में खड़े होने की बात कहते हुए कहा कि जो गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ते, उनसे किसी न्याय की उम्मीद करना बेकार है। वैसे HAM उनके साथ है। शिवचंद्र राम के इस्तीफे और उसके बाद तेज प्रताप यादव तथा जीतन राम मांझी की प्रतिक्रियाओं ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

सुनील सिंह के नामांकन के बाद बढ़ी नाराजगी

राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे।

1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े

उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया।

दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप

आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है।

उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।

राजद से की बड़ी मांग

शिवचंद्र राम ने राजद नेतृत्व से मांग की है कि पार्टी विधान परिषद और राज्यसभा में दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट नीति बनाएं और इस मुद्दे पर आंदोलन खड़ी करें।

इस्तीफे के लास्ट में शिवचंद्र राम ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि उनके मन में किसी व्यक्ति के प्रति कोई कटुता नहीं है, लेकिन समाज और कार्यकर्ताओं की पीड़ा को देखते हुए इस पद पर बने रहना उनके लिए नैतिक रूप से संभव नहीं था।

रेस में थे शिवचंद्र राम

बता दें कि आरजेडी की ओर से MLC कैडिंडेट की लिस्ट में शिवचंद्र राम का नाम भी चर्चा में था। जेडीयू और बीजेपी ने इस बार किसी दलित नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया है। ऐसे में चर्चा थी कि तेजस्वी बड़ा दलित कार्ड खेल सकते हैं।

सम्राट सरकार ने राबड़ी आवास दलित मंत्री को दिया है। राबड़ी द्वारा बंगला खाली नहीं करने पर सत्ता पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि दलित मंत्री को घर नहीं दिया जा रहा है।

सत्ता पक्ष के इस दांव की काट के लिए उम्मीद थी कि तेजस्वी शिवचंद्र के रूप में एक दलित नेता को उच्च सदन भेज सकते हैं।

RJD नेता सुनील कुमार सिंह ने MLC चुनाव के लिए पर्चा भरा।
RJD नेता सुनील कुमार सिंह ने MLC चुनाव के लिए पर्चा भरा।

सुनील सिंह ने किया नॉमिनेशन

सुनील सिंह ने आज RJD की ओर से नॉमिनेशन किया। उन्होंने कहा, पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाएंगे। गरीब, किसानों की बात सदन में उठाऊंगा। पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरूंगा। कुछ भी हो जाए पार्टी का झंडा झुकने नहीं दूंगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰