दिल्ली में जुटेंगे NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक में बिहार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव शामिल होंगे। बैठक को केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, आगामी विकास और राजनीतिक एजेंडे के लिहाज से बेहद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 जून 2026, 07:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में जुटेंगे NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक में बिहार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव शामिल होंगे। बैठक को केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, आगामी विकास और राजनीतिक एजेंडे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विकसित भारत अभियान पर होगा विशेष मंथन

बैठक का प्रमुख एजेंडा केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ अभियान को गति देना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान राज्यों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, नई संभावनाओं और केंद्र की अपेक्षाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा। राज्यों से सुझाव लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

केंद्रीय योजनाओं के स्थिति की होगी समीक्षा

बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच और उनकी प्रभावशीलता पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र सरकार चाहती है कि राज्यों में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसमें आने वाली चुनौतियों का समाधान समय पर किया जाए।

वैश्विक चुनौतियों और अर्थव्यवस्था पर भी होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में वैश्विक स्तर पर उत्पन्न हो रहे आर्थिक और भू-राजनीतिक संकटों पर भी चर्चा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का राज्यों की अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर प्रधानमंत्री राज्यों के अनुभव जान सकते हैं। साथ ही निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन होने की संभावना है।

बिहार के लिए कई मायनों में अहम है बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार में विकास परियोजनाओं, केंद्र से मिलने वाली सहायता और आगामी योजनाओं को लेकर राज्य सरकार अपना पक्ष रख सकती है। साथ ही केंद्र और राज्य के बीच चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में विकास के लिए योजनाओं के स्थिति और निवेश और उद्योग को लेकर किए जा रहे प्रयासों को सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पीएम मोदी के साथ पहली बड़ी बैठक है, जिसमें बिहार के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है आयोजन

एनडीए शासित राज्यों के शीर्ष नेताओं की यह बैठक राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए एनडीए नेतृत्व राज्यों के अनुभवों और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार कर सकता है। हालांकि, बैठक का मुख्य फोकस सुशासन, विकास और केंद्र-राज्य समन्वय रहेगा, लेकिन राजनीतिक संदेश के लिहाज से भी इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बैठक के बाद बिहार के नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेतृत्व के साथ अलग-अलग मुलाकातों की भी संभावना जताई जा रही है, जिसमें राज्य से जुड़ी विकास परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰