बिहार में एक डायरी ने मचाई खलबली….

बिहार में टेंडर घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ वरिष्ठ IAS अधिकारियों और टेंडर माफिया के गठजोड़ से सरकारी ठेकों में भारी अनियमितताएं हुई। माफिया रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो रहा है। सम्राट सरकार ने दो IAS अफसरों को निलंबित किया है और कई अन्य अधिकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 जून 2026, 07:26 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एक डायरी ने मचाई खलबली….
Photo: UB India News Archive

बिहार में टेंडर घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ वरिष्ठ IAS अधिकारियों और टेंडर माफिया के गठजोड़ से सरकारी ठेकों में भारी अनियमितताएं हुई। माफिया रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो रहा है। सम्राट सरकार ने दो IAS अफसरों को निलंबित किया है और कई अन्य अधिकारी जांच के दायरे में हैं।

ब्यूरोक्रेसी में दबदबा:
जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, बड़े खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है। आरोप है कि रिशु श्री का ब्यूरोक्रेसी में काफी दबदबा था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, रिशु के पास 265 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। NIT पटना से बीटेक रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री रिलायबल इन्फ्रा सर्विसेज नाम की कंपनी के जरिये ठेकेदार और बिचौलिये के तौर पर काम करता था।

कमीशन का खेल:
पटना में गिरफ्तारी के बाद रिशु श्री के ठिकाने से करोड़ों रुपये की संपत्ति और कई अहम दस्तावेज मिले। ED के मुताबिक, उसने अधिकारियों और कंपनियों के बीच कमिशन वाला नेटवर्क बनाया था। वह बड़ी कंपनियों को ठेके दिलाने के एवज में 7% कमिशन लेता और 3%हिस्सा अधिकारियों को देता था। जांच में डिजिटल रेकॉर्ड, चैट और एक्सेल शीट मिले हैं। रिपोर्ट में कुछ IAS अधिकारियों के नाम, तबादलों और पोस्टिंग में कथित भूमिका और आपसी संपर्को का भी उल्लेख है।

जानकारी लीक:
बिहार में लंबे अरसे से कुछ प्रभावशाली अधिकारियों के रसूख की चर्चा रही है। आरोप है कि रिशु श्री ने इसी नेटवर्क का फायदा उठाकर अपनी पहुंच मजबूत की। जांच एजेंसियों का कहना है कि उसे टेंडर संबंधी गोपनीय जानकारी पहले ही मिल जाती थी और शर्ते भी इस तरह तय की जाती कि फायदा चुनिंदा कंपनियों को ही मिले।

बेजा लाभ:
ED की जांच रिपोर्ट में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों और रिशु श्री के बीच कथित संबंधों का भी जिक्र है। सरकार ने IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार सागर को इसी आधार पर निलंबित किया है। आरोप है कि विदेश यात्राओं, ठेकों और कथित कमिशन के जरिये कुछ अधिकारियों को लाभ पहुंचाया गया।

कई सवाल:
मामले की जांच के बीच बिहार की ब्यूरोक्रेसी और सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहा है कि कार्रवाई कुछ अधिकारियों तक सीमित रहेगी या जांच का दायरा और बढ़ेगा? यह भी पूछा जा रहा है कि कथित नेटवर्क से जुड़े सभी चेहरे जांच के घेरे में आएंगे या यह केवल प्रतीकात्मक एक्शन बनकर रह जाएगा? बिहार सरकार इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान बता रही है। सत्ता पक्ष कह रहा है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं। लेकिन, सवाल है कि अगर ऐसा नेटवर्क वर्षो से सक्रिय था, तो वह पहले कैसे फलता-फूलता रहा?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰