उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने का वादा किया गया था. उस वक्त बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था. वह प्रेस विज्ञप्ति अब सामने आया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 जून 2026, 09:46 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?
Photo: UB India News Archive

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने का वादा किया गया था. उस वक्त बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था. वह प्रेस विज्ञप्ति अब सामने आया है. उस वक्त बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल थे. अब लेटर सामने आने के बाद एक तरफ विपक्ष घेरने में जुट गया है तो वहीं दिलीप जायसवाल चुप हैं.

दरअसल हाल ही में बिहार में 10 एमएलसी सीटों का नतीजा आया है. निर्विरोध सभी कैंडिडेट निर्वाचित हुए हैं. एक सीट आरएलएम को दी जानी थी लेकिन नहीं मिली. ऐसे में अब उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश जो सरकार में मंत्री हैं उनकी कुर्सी खतरे में है.

‘…इसलिए दीपक को बुझा दिया गया’

बीजेपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अब जब सामने आया है तो सियासी घमासान मच गया है. आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नया कुशवाहा नेतृत्व न उभर जाए इसलिए दीपक को बुझा दिया गया. प्रकाश अंधकारमय हो गया. बीजेपी किस तरह सहयोगी दलों को धोखा देती है, खत्म करती है, यह साफ हो गया. लिखित वादा भी पूरा नहीं किया गया जबकि नियमों का उल्लंघन कर दो बार दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया.

दिलीप जायसवाल ने कहा- कुछ नहीं बता सकता

आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने से संबंधित पत्र सामने आने पर बीजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “अब मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं, इसलिए इस विषय में कुछ नहीं बता सकता. मुझे जानकारी नहीं कि बीजेपी नेतृत्व व आरएलएम में क्या बात अभी हुई है. विधानसभा चुनाव के समय सीट बंटवारे के वक्त सहयोगी दलों से कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा उसके बाद राज्यसभा गए. डेवलपमेंट हुआ. इस मसले पर अभी टिप्पणी नहीं करुंगा.”

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 9 सीट खाली हुई और एक सीट पर उप चुनाव हुआ है. एनडीए में बीजेपी ने 4, जेडीयू ने 4 और एलजेपी रामविलास ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा था. सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. एक सीट पर आरजेडी से सुनील सिंह चुने गए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰