टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस ने उठाए गंभीर सवाल …………

टेंडर घोटाला मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई के बीच फरार चल रहे पूर्व IAS संजीव हंस ने SVU को चार पन्नों का लेटर लिखा है। ADG पंकज दराद को लेटर लिखकर उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पिछले बुधवार से SVU उनकी तलाश कर रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 15 जून 2026, 07:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टेंडर घोटाला मामले में  IAS संजीव हंस ने उठाए गंभीर सवाल …………
Photo: UB India News Archive

टेंडर घोटाला मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई के बीच फरार चल रहे पूर्व IAS संजीव हंस ने SVU को चार पन्नों का लेटर लिखा है। ADG पंकज दराद को लेटर लिखकर उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि पिछले बुधवार से SVU उनकी तलाश कर रही है। दो DSP समेत पांच सदस्यीय टीम लगातार दो दिनों तक उनके आवास पर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। इसी बीच लेटर में संजीव हंस ने दावा किया है कि उन्हें बिना सबूत और जांच के आरोपी बनाया गया है।

उनके खिलाफ दर्ज SVU थाना कांड संख्या 05/2025 उन्हीं तथ्यों पर आधारित है, जिनसे जुड़े रूपसपुर थाना कांड संख्या 18/2023 को पटना हाईकोर्ट पहले ही रद्द कर चुका है। बाद में इस मामले से संबंधित अपील को भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

पुराने आरोपों को दोहराकर दर्ज कर दी गई नई FIR

पत्र में संजीव हंस ने कहा है कि हाईकोर्ट द्वारा पुराना मामला रद्द किए जाने के बाद ED ने SVU को सूचना भेजी, जिसके आधार पर नई FIR दर्ज की गई। उनका आरोप है कि नई प्राथमिकी में पुराने तथ्यों को ही दोहराया गया और सिर्फ यह जोड़ा गया कि जल संसाधन विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान एक कंपनी को काम मिला था।

टेंडर का फैसला समिति करती है, सचिव अकेले नहीं

संजीव हंस ने अपने बचाव में बिहार लोक निर्माण विभाग संहिता का हवाला देते हुए कहा कि

350 लाख रुपये से अधिक की निविदाओं पर फैसला विभागीय निविदा समिति करती है। सचिव केवल समिति के अध्यक्ष होते हैं और निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि बीरपुर स्थित फिजिकल मॉडलिंग सेंटर परियोजना विश्व बैंक पोषित योजना का हिस्सा थी और इसका टेंडर निर्धारित प्रक्रिया, तकनीकी मूल्यांकन तथा विश्व बैंक की मंजूरी के बाद दिया गया था।

कई स्तरों पर हुई थी समीक्षा

संजीव हंस के अनुसार संबंधित परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति ने दी थी। तकनीकी समिति ने निविदा का मूल्यांकन किया, विभागीय निविदा समिति ने विचार किया और हर महत्वपूर्ण चरण पर विश्व बैंक की सहमति ली गई।

उन्होंने कहा कि वित्तीय बोली की समीक्षा के बाद मामला फिर विश्व बैंक और अन्य सक्षम समितियों के पास गया। पूरी प्रक्रिया में कई अधिकारी और समितियां शामिल थीं। ऐसे में किसी एक अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

रिशु श्री की कंपनी को मेरे कार्यकाल में टेंडर नहीं मिला

पत्र में संजीव हंस ने रिशु श्री और उससे जुड़ी कंपनियों के साथ अपने किसी भी संबंध से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में जिस 20 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन का जिक्र किया गया है, वह फरवरी 2022 का है, जबकि उस समय वे जल संसाधन विभाग में कार्यरत नहीं थे।

दो निजी कंपनियों के लेन-देन से मेरा कोई सरोकार नहीं

संजीव हंस ने कहा कि प्राथमिकी में जिन कंपनियों के बीच पैसों के लेन-देन का उल्लेख है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दो निजी पक्षों के बीच का मामला है और इसमें उनकी किसी भूमिका का कोई साक्ष्य नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब ED द्वारा भेजी गई सूचना में भी उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है, तो उन्हें किस आधार पर आरोपी बनाया गया।

निष्पक्ष जांच की मांग

पत्र के अंत में संजीव हंस ने SVU से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकारी अभिलेखों और वास्तविक तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

टेंडर घोटाला मामले में SVU लगातार संजीव हंस की तलाश कर रही है। इस मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच एजेंसी आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰