पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट को लेकर उठे विवाद के बीच बिहार सरकार ने स्पष्टीकरण किया जारी………….

बिहार के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया. निर्माणाधीन सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव की खबरों को बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि समस्तीपुर जिले में एक्सप्रेसवे के रूट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया. जमीन अधिग्रहण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 जून 2026, 05:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट को लेकर उठे विवाद के बीच बिहार सरकार ने स्पष्टीकरण किया जारी………….
Photo: UB India News Archive
बिहार के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया. निर्माणाधीन सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव की खबरों को बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि समस्तीपुर जिले में एक्सप्रेसवे के रूट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले से तय नक्शे के अनुसार ही चल रही है.
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स विशेष रूप से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रोजेक्ट के किलोमीटर 48 से 53 के बीच एक्सप्रेसवे का मार्ग बदला गया. विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उस हिस्से में किसी तरह का डिविएशन या संशोधन नहीं हुआ. सचिव ने बताया कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का मार्ग सामाजिक-आर्थिक पहलुओं, तकनीकी मानकों और भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के दिशा-निर्देशों के आधार पर तय किया गया है. इसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सचिव, एनएचएआई अध्यक्ष और महानिदेशक सहित विशेषज्ञों की ‘अलाइनमेंट कमेटी’ ने विस्तृत समीक्षा के बाद मंजूरी दी थी.
रूट बदलने का दावा निराधार
इस अलाइनमेंट पर 15 जनवरी 2025 को मुहर लग चुकी है. विभाग के मुताबिक, 6 मार्च 2026 को जारी 3A अधिसूचना भी उसी स्वीकृत अलाइनमेंट पर आधारित है. इसलिए किसी प्रभाव या दबाव में रूट बदले जाने का दावा पूरी तरह निराधार है. विभाग ने यह भी कहा कि मीडिया में प्रकाशित कथित अलाइनमेंट मानचित्र वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं. स्पष्टीकरण में के.एस.आर. कॉलेज को लेकर भी स्थिति साफ की गई है. विभाग ने कहा कि कॉलेज की मुख्य इमारत पूरी तरह सुरक्षित है. एक्सप्रेसवे के लिए केवल कॉलेज की कुछ खाली जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
केवल 65 मकान होंगे प्रभावित
पथ निर्माण विभाग ने यह भी बताया कि वर्तमान अलाइनमेंट का चयन करते समय लोगों के विस्थापन को न्यूनतम रखने का प्रयास किया गया. मौजूदा रूट से केवल 65 आवासीय और व्यावसायिक ढांचे प्रभावित हो रहे हैं, जबकि कथित वैकल्पिक मार्ग अपनाने पर 200 से अधिक निर्मित संरचनाएं प्रभावित होतीं और बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन होता. विभाग ने जनता से अपील की है कि वे एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰