वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। सोमवार (15 जून 2026) को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से मथुरा प्रवास की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर छा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 जून 2026, 06:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!
Photo: UB India News Archive

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। सोमवार (15 जून 2026) को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से मथुरा प्रवास की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर छा गईं। इन तस्वीरों में वे ब्रजभूमि के एक गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने विशाल वट वृक्ष (बरगद) के नीचे गहन साधना और आत्मचिंतन करते दिखाई दे रहे हैं। राजनीति की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में समय बिताते पूर्व केंद्रीय मंत्री का ये आध्यात्मिक रूप हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

वट वृक्ष के नीचे घंटों की साधना

अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी पोस्ट में ब्रजभूमि की आत्मा से साक्षात्कार का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र स्थित शेरगढ़ ग्राम पहुंचकर उन्हें एक प्राचीन वट वृक्ष की छांव में घंटों बैठने का सौभाग्य मिला। चारों ओर फैली हरियाली, मंद हवा और नृत्य करते मोरों के मनोहारी दृश्य के बीच साधना करने से उन्हें अद्भुत मानसिक शांति और आनंद की अनुभूति हुई है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ब्रजभूमि की आत्मा से साक्षात्कार। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र स्थित शेरगढ़ ग्राम पहुंचकर वर्षों पुराने विशाल वटवृक्ष की छांव में घंटों बैठने और प्रकृति की अनुपम छटा के मध्य आत्मचिंतन एवं साधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसा प्रतीत हो रहा था।’

कला-संस्कृति को देख हुए अभिभूत

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ब्रज की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि गांव की महिलाओं द्वारा गोयठा (उपला) सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए बिटोरों पर उकेरी गई सुंदर कलाकृतियां भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण हैं। इन ग्रामीण महिलाओं की अद्भुत रचनात्मकता और अद्वितीय सौंदर्यबोध को देखकर उनका मन पूरी तरह अभिभूत हो उठा।

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र स्थित शेरगढ़ ग्राम पहुंचकर वर्षों पुराने विशाल वटवृक्ष की छांव में घंटों बैठने और प्रकृति की अनुपम छटा के मध्य आत्मचिंतन एवं साधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री

ब्रजवासियों की प्रेम से अभिभूत नेताजी

प्रवास के दौरान गांव की महिलाओं ने आत्मीयता के साथ अश्विनी चौबे का स्वागत किया। उन्होंने चूल्हे पर बनी ताजी रोटी और स्वादिष्ट कढ़ी का भरपूर आनंद लिया। वहां से विदा लेने से पूर्व उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गौ माता को रोटी खिलाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अश्विनी चौबे ने इस यात्रा को मानवीय संवेदनाओं और ग्राम्य जीवन के साथ एक आत्मिक जुड़ाव का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

राजनीति से दूरी, भक्ति ही सहारा

अश्विनी चौबे की इस अध्यात्म यात्रा को उनकी वर्तमान राजनीतिक स्थिति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बक्सर के सांसद रह चुके अश्विनी चौबे को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था, जिससे उनकी नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद उम्मीद थी कि उनके बेटे को विधानसभा चुनाव में टिकट मिलेगा या उन्हें खुद किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लंबे समय से पार्टी में अलग-थलग पड़े होने के कारण अब उनका यह ध्यान लगाने वाला अंदाज नई सियासी चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰