बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज……..

बिहार मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व मध्य रेल (पूमरे) द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और स्टेशनों पर हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए दो दिनों के भीतर 30 से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 17 जून 2026, 05:13 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज……..
Photo: UB India News Archive

बिहार मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व मध्य रेल (पूमरे) द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और स्टेशनों पर हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए दो दिनों के भीतर 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को विभिन्न रूटों पर 26 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे का उद्देश्य परीक्षार्थियों को बिना किसी असुविधा के उनके परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाना है।

आज चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें, सीपीआरओ ने दी जानकारी
सिपाही की भर्ती के लिए हो रही परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन सतर्क है। बुधवार को परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को 26 विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। रविवार को हुई पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए दानापुर मंडल से 12 और समस्तीपुर मंडल से सात समेत कुल 19 ट्रेनों का परिचालन किया गया।
दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को 26 विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आज चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
पटना जंक्शन से गया सुबह 7.15 बजे
बक्सर से पटना शाम 6.00 बजे
बक्सर से दानापुर दोपहर 1.30 बजे
किउल से गया दोपहर 12.30 बजे
गया से नवादा शाम 5.30 बजे
बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, नालंदा के रास्ते राजगीर सुवह 8.00 बजे
राजगीर से नालंदा, बिहारशरीफ के रास्ते बख्तियारपुर दोपहर 1.00 बजे
बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, नालंदा के रास्ते राजगीर दोपहर 3.30 बजे
राजगीर से नालंदा, बिहारशरीफ के रास्ते बखितयारपुर शाम 6.15 बजे
बेतिया से हाजीपुर दोफ्हर 1.00 बजे
बेतिया से पाटलिपुत्र जंक्शन शाम 6.00 बजे
दौरम मधेपुरा से हाजीपुर दोपहर 1.30
मधुबनी से हाजीपुर दोपहर 1.00 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र दोप्हर 1 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र जंक्शन शाम 6 बजे
समस्तीपुर से सिवान दोपहर 1.00 बजे
समस्तीपुर से हाजीपुर शाम 6.00 बजे
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र शाम 6.00
सहरसा से हाजीपुर दोपहर 2.00 बजे
सुपौल से देवघर दोपहर 1.00 बजे
औरंगाबाद से गया दोपहर 2.00 बजे
औरंगाबाद से गया शाम 6.30 बजे
हाजीपुर से छपरा शाम 6.00 बजे
सोनपुर से मुजफ्फरपुर शाम 4.00

प्रमुख रूटों पर देर रात से ट्रेनों का परिचालन
मंगलवार को भी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया। इनमें रात 8 बजे पाटलिपुत्र से बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते किशनगंज, रात 9.00 बजे पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बेतिया के रास्ते नरकटियागंज, रात 10.00 बजे पाटलिपुत्र से बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते अररिया के लिए चलाई गई ट्रेनें शमिल हैं।
किशनगंज स्पेशल: मंगलवार रात 8:00 बजे पाटलिपुत्र से खुलकर बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार के रास्ते किशनगंज के लिए चलाई गई।
नरकटियागंज स्पेशल: मंगलवार रात 9:00 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर पाटलिपुत्र, हाजीपुर और बेतिया के रास्ते नरकटियागंज पहुंची।
अररिया स्पेशल: मंगलवार रात 10:00 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन से खुलकर बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होते हुए अररिया के लिए रवाना की गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰