नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की ‘किंगमेकर’ वाली हैसियत पूरी तरह खत्म हो गई !

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हुई एक बड़ी बगावत ने दिल्ली से लेकर पटना और अमरावती तक के राजनीतिक गुणा-गणित को गड़बड़ा दिया। टीएमसी के 20 सांसदों के बागी होकर एनडीए में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी बैसाखियों के सहारे से पूरी तरह मुक्त हो गई। अब केंद्र की मोदी सरकार 300 के पार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 17 जून 2026, 07:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की ‘किंगमेकर’ वाली हैसियत पूरी तरह खत्म हो गई !
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हुई एक बड़ी बगावत ने दिल्ली से लेकर पटना और अमरावती तक के राजनीतिक गुणा-गणित को गड़बड़ा दिया। टीएमसी के 20 सांसदों के बागी होकर एनडीए में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी बैसाखियों के सहारे से पूरी तरह मुक्त हो गई। अब केंद्र की मोदी सरकार 300 के पार पहुंच चुकी है। इस नए अपडेट के बाद जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू की ‘बार्गेनिंग पावर’ और ‘किंगमेकर’ वाली ताकत नहीं रही। अब अगर ये दोनों दल केंद्र सरकार से समर्थन वापस भी ले लें, तब भी मोदी सरकार संसद में पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

अब 300 के पार मोदी सरकार

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की सत्ता के समीकरण बैसाखियों पर टिके नजर आ रहे थे, जो अब पूरी तरह बदल चुके हैं। बागियों ने मोदी सरकार की मुराद पूरी कर दी।

  • 2024 के चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं, जो बहुमत (272) से 32 सीटें कम थीं।
  • सरकार चलाने के लिए टीडीपी के 16 और जदयू के 12 सांसदों समेत 11 अन्य पार्टियों के 24 सांसदों (कुल 282 सांसद) का समर्थन हासिल था।
  • अब टीएमसी से अलग हुए 20 बागी सांसदों (NCPI) के एनडीए में आने से अब कुल आंकड़ा 312 पर पहुंच गया है, जो बहुमत से 40 ज्यादा है।
  • जदयू और टीडीपी दोनों भी समर्थन वापस ले लें, तो भी एनडीए के पास 284 सांसद बचेंगे, जो बहुमत के आंकड़े से 12 अधिक हैं।

नीतीश और नायडू ‘न्यूट्रलाइज’

इससे पहले नीतीश कुमार यूसीसी और ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ जैसी केंद्र की बड़ी नीतियों पर अपनी शर्तों को लेकर दबाव बनाते थे क्योंकि बीजेपी को हर बिल पास कराने के लिए जदयू के 12 वोटों की सख्त जरूरत थी। लेकिन अब बीजेपी के पास बागी टीएमसी सांसदों का मजबूत बैकअप तैयार है। इसके अलावा शिव सेना (उद्धव) से भी 7-8 सांसद आने को तैयार हैं। लिहाजा, केंद्र सरकार अब पूरी तरह अपने मोड में आ चुकी है। अब नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू की दखलअंदाजी पूरी तरह खत्म हो गई है।

JDU को तीसरा मंत्री मिलना मुश्किल

20 जून के आसपास होने वाले मोदी कैबिनेट फेरबदल और विस्तार में जदयू कोटे से एक और मंत्री को शामिल किए जाने की पूरी संभावना थी। नीतीश कुमार की नजर बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कुछ भारी-भरकम मंत्रालयों पर थी। लेकिन अब 20 नए सांसदों के धड़े को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा के बीच, जदयू को तीसरा मंत्री पद देने की मांग को बीजेपी आसानी से दरकिनार कर सकती है।

बिहार में भी कम होगा नीतीश का असर

अप्रैल 2026 में नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने थे। इसके बावजूद केंद्र में जदयू की मजबूती के कारण बिहार सरकार के फैसलों में नीतीश कुमार का अच्छा दखल था। अब केंद्र में निर्भरता खत्म होते ही बिहार में बीजेपी पूरी तरह स्वतंत्र होकर काम कर सकती है और ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर आगामी योजनाओं में जदयू का दबाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। बिहार में भी अगर जेडीयू को हटा दिया जाए तो बहुमत से 4-5 सीट ही बीजेपी कम है।

‘बराबरी’ का दर्जा भी खो सकती है JDU

बिहार में अब तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले में जदयू खुद को हमेशा बीजेपी के बराबर या बड़े भाई की भूमिका में रखती आई थी। नीतीश कुमार के पाला बदलने के डर से बीजेपी हमेशा झुकती थी, लेकिन अब यह डर खत्म हो चुका है। आगामी चुनावों में बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में आकर जदयू को बेहद कम सीटों पर सिमटने के लिए मजबूर कर सकती है, जिससे बिहार में जदयू की राजनीतिक हैसियत काफी कमजोर हो जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰