क्या निशांत कुमार बनने वाले हैं बिहार के डिप्टी सीएम?

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सरकारी बंगले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. मुख्यमंत्री आवास के बाद राज्य के सबसे अहम पते माने जाने वाले 5 देशरत्न मार्ग का आवास अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 17 जून 2026, 07:36 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या निशांत कुमार बनने वाले हैं बिहार के डिप्टी सीएम?
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सरकारी बंगले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. मुख्यमंत्री आवास के बाद राज्य के सबसे अहम पते माने जाने वाले 5 देशरत्न मार्ग का आवास अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में निशांत कुमार की भूमिका सरकार और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में और बड़ी होने वाली है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह महज एक आवास आवंटन नहीं, बल्कि इसके कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.
क्यों खास माना जाता है 5 देशरत्न मार्ग?
बिहार की राजनीति में 5 देशरत्न मार्ग का विशेष महत्व रहा है. मुख्यमंत्री आवास के बाद इसे लंबे समय से सत्ता के दूसरे बड़े केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है. खास बात यह है कि पिछले कई वर्षों में इस बंगले में ज्यादातर उपमुख्यमंत्री या सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री ही रहते आए हैं. इस बंगले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव (दो बार), तारकिशोर प्रसाद और सम्राट चौधरी जैसे नेता रह चुके हैं. यही वजह है कि इस आवास को लेकर हमेशा राजनीतिक संकेत तलाशे जाते रहे हैं.
बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का कहना है कि 5 देशरत्न मार्ग का आवास आमतौर पर उपमुख्यमंत्री या वरिष्ठ मंत्री को दिया जाता रहा है. उनके मुताबिक, वर्तमान में दोनों उपमुख्यमंत्री अपने पहले से आवंटित सरकारी आवास में ही रहना चाहते हैं और उन्होंने सरकार से वहीं रहने का आग्रह किया है. इसी वजह से यह आवास स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश तलाशने की जरूरत नहीं है.
फिर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
हालांकि राजनीतिक चर्चाओं की वजह यह है कि निशांत कुमार फिलहाल न तो उपमुख्यमंत्री हैं और न ही सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में उनकी गिनती होती है. इसके बावजूद उन्हें इतना महत्वपूर्ण आवास मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या भविष्य में उन्हें सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. कुछ लोग इसे संभावित राजनीतिक प्रमोशन के संकेत के रूप में भी देख रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद आवास को उपमुख्यमंत्री का आवास कहा जाता है. ऐसा नहीं है कि उस बंगले में केवल उपमुख्यमंत्री ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी कई मंत्री वहां रह चुके हैं और किसी सरकारी आवास को स्थायी रूप से किसी एक पद के लिए आरक्षित नहीं माना जा सकता. निशांत कुमार को यह आवास मंत्री होने के नाते मिला है और इसमें किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए.
जेडीयू में बढ़ता कद भी चर्चा की वजह
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पूरे मामले में एक और पहलू अहम है. जेडीयू के कई नेता सार्वजनिक रूप से यह कहते रहे हैं कि निशांत कुमार पार्टी का भविष्य हैं और आने वाले समय में उनकी भूमिका और बड़ी हो सकती है. ऐसे में 5 देशरत्न मार्ग जैसा प्रतिष्ठित आवास मिलने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या पार्टी और सरकार दोनों में उनके लिए कोई बड़ी भूमिका तैयार की जा रही है.
बंगले की राजनीति फिर सुर्खियों में
बिहार में सरकारी आवासों को लेकर राजनीति कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस होती रही है. अब 5 देशरत्न मार्ग का आवास एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. फिलहाल सरकार की ओर से इसे सामान्य प्रशासनिक फैसला बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में निशांत कुमार के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है. आने वाले दिनों में यह चर्चा कितनी सही साबित होती है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰