जातीय हुई कोचिंग की जंग

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से शुरू हुआ फैजल खान (खान सर) और रौशन आनंद के बीच का विवाद अब महज दो शिक्षकों की व्यावसायिक लड़ाई नहीं रह गया है। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत और इस मामले में खान पर लगे गंभीर आरोपों के बाद यह पूरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 18 जून 2026, 06:55 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जातीय हुई कोचिंग की जंग
Photo: UB India News Archive

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से शुरू हुआ फैजल खान (खान सर) और रौशन आनंद के बीच का विवाद अब महज दो शिक्षकों की व्यावसायिक लड़ाई नहीं रह गया है।

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत और इस मामले में खान पर लगे गंभीर आरोपों के बाद यह पूरा घटनाक्रम बिहार की राजनीति और जातिगत समीकरणों खासकर MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण के केंद्र में आ गया है।

खान-रौशन की लड़ाई में क्या MY समीकरण दरक गया है? विवाद को NDA समर्थक क्या हवा दे रहे हैं। जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में…

क्या खान-रौशन की लड़ाई में ‘MY समीकरण’ दरक गया है?

ग्राउंड लेवल और सोशल मीडिया पर यह लड़ाई पूरी तरह मुस्लिम बनाम यादव के नैरेटिव में बदलती दिख रही है। यादव समाज के युवा और कई संगठन रौशन आनंद के समर्थन में उतर आए हैं और खान के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

इससे मुस्लिम-यादव की राजनीति करने वाले नेताओं तेजस्वी यादव, पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। दोनों नेता अपनी-अपनी स्ट्रेटजी अपना रहे हैं…

तेजस्वी हमला तो कर रहे, लेकिन बिना नाम लिए

RJD नेता और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस विवाद में बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। हालांकि, उनके रुख में एक गहरी राजनीतिक मजबूरी साफ झलकती है।

  • तेजस्वी यादव खुलकर न तो खान पर सीधा हमला कर रहे हैं और न ही रौशन आनंद के आरोपों को खारिज कर रहे हैं। वजह साफ है-अगर वे खान पर सीधे हमलावर होते हैं, तो मुस्लिम समुदाय में गलत संदेश जा सकता है और अगर वे चुप रहते हैं, तो उनका कोर ‘यादव’ वोटबैंक नाराज हो सकता है, जो प्रिंस यादव की मौत को लेकर बेहद गुस्से में है।
  • यही कारण है कि तेजस्वी ने सीधे तौर पर खान का नाम लिए बिना पूरे सिस्टम, कोचिंग माफिया और प्रशासन पर हमला बोला है। उन्होंने मामला CBI को सौंपने की मांग की ताकि गेंद पूरी तरह से राज्य की NDA सरकार के पाले में चली जाए और RJD पर किसी एकतरफा समर्थन का आरोप न लगे।

पप्पू यादव दोनों तरफ से कर रहे बैटिंग

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इस पूरे विवाद में अपनी न्यूट्रल छवि को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस मामले में दोनों तरफ से बैटिंग करते हुए खुद को एक बड़े मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहे हैं।

  • पप्पू यादव ने कहा कि खान को बदनाम करने के लिए कुछ कोचिंग संस्थान और यूट्यूबर्स साजिश रच रहे हैं। उन्होंने खान को ‘बड़ा दिल’ दिखाने की सलाह दी।
  • वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने रौशन आनंद को जेल भेजे जाने को गलत बताया। पप्पू यादव ने कहा- ‘न कहीं रौशन थे, न खान गोली चलाने में शामिल थे, यह सब अहंकार की लड़ाई है।’
  • पप्पू यादव दोनों को अपने दिल का टुकड़ा बता रहे हैं ताकि वे मुस्लिम और यादव दोनों ही वर्गों के बीच अपनी पकड़ और लोकप्रियता को बनाए रख सकें और किसी एक पक्ष के विरोधी न दिखें।

खान-रौशन की लड़ाई से किसको राजनीतिक फायदा

सोशल मीडिया (X, फेसबुक, यूट्यूब) पर NDA की तरफ झुकाव रखने वाले कुछ लोगों, यूट्यूबर्स और सवर्ण/यादव समाज के एक्टिविस्ट्स के पोस्ट में एक खास तरह की लामबंदी और नैरेटिव साफ देखा जा सकता है।

  • कुछ लोग इस बात को उछाल रहे हैं कि फैजल खान को प्रशासन और सरकार के कुछ धड़ों से विशेष संरक्षण मिल रहा है, जबकि एक पीड़ित यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है।
  • वहीं, कुछ NDA के कट्टर समर्थकों के पोस्ट में खान के मूल नाम फैजल खान को बार-बार रेखांकित करके इसे मुस्लिम बनाम हिंदू या ‘मुस्लिम बनाम यादव’ का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि युवाओं के बीच खान सर की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

1. MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण में सेंधमारी

1990 के बाद से अब तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ MY वोट बैंक अटूट रहा है। अगर रौशन आनंद और उनके दिवंगत भाई प्रिंस यादव को पीड़ित और फैजल खान को आरोपी के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया जाए, तो ग्राउंड लेवल पर दोनों समुदायों के युवाओं के बीच कटुता बढ़ेगी।

  • यह कटुता सीधे तौर पर लालू-तेजस्वी के MY समीकरण को कमजोर करेगी, जिसका सीधा चुनावी लाभ विरोधी को मिल सकता है।
  • जमीन पर लोगों की नाराजगी बढ़ने का संकेत विधायक IP गुप्ता के साथ हुई घटना से भी मिलता है। वह प्रिंस यादव की मौत के बाद परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। तब युवक भड़क गए। बोलने लगे-आपको आने में इतने दिन लग गए। जाइए यहां से।
  • सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से फैला। जिसमें लिखा गया था- ‘यादव समाज के सीधे-साधे शिक्षक को पटना का कोचिंग सिंडिकेट बर्बाद कर रहा है। प्रिंस यादव की नेपाल में हत्या कर दी गई और RJD के नेता वोट बैंक के चक्कर में चुप हैं। अब हिंदू युवाओं को जागना होगा।’

2. खान की राष्ट्रवादी छवि ध्वस्त होगी

  • खान की लोकप्रियता केवल मुस्लिमों में नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में हिंदू और NDA समर्थक युवाओं में भी है क्योंकि वे अक्सर प्रखर राष्ट्रवादी बातें करते हैं।
  • कुछ लोगों को लगता है कि खान का यह कद NDA के अपने नैरेटिव को प्रभावित करता है। इसलिए इस विवाद के बहाने उनके नाम और पृष्ठभूमि को विवादित बनाकर उनकी इस सर्वस्वीकार्य छवि को डेंट करने की रणनीति चली जा रही है।
  • खान की छवि पर भाजपा समर्थक लगातार हमला कर रहे हैं। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तो खान को बड़ा फ्रॉड बताया है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰