झारखंड राज्यसभा चुनाव : तेजस्वी ने क्या बिहार का बदला झारखंड में लिया…………

झारखंड में 18 जून 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के भीतर की गहरी दरारों को सार्वजनिक कर दिया है। कागजी तौर पर दोनों सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में होने के बावजूद गठबंधन अपने दूसरे उम्मीदवार (कांग्रेस के प्रणव झा) को जिताने में नाकाम रहा। इस हार और बड़े […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 20 जून 2026, 06:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
झारखंड राज्यसभा चुनाव : तेजस्वी ने क्या बिहार का बदला झारखंड में लिया…………
Photo: UB India News Archive

झारखंड में 18 जून 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के भीतर की गहरी दरारों को सार्वजनिक कर दिया है। कागजी तौर पर दोनों सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में होने के बावजूद गठबंधन अपने दूसरे उम्मीदवार (कांग्रेस के प्रणव झा) को जिताने में नाकाम रहा।

इस हार और बड़े पैमाने पर हुई क्रॉस-वोटिंग ने गठबंधन के भविष्य पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या गठबंधन टूट सकता है। RJD ने कांग्रेस से क्या बिहार का बदला झारखंड में ले लिया,

सबसे पहले जानिए, हुआ क्या…

झारखंड विधानसभा की 81 सदस्यीय सदन में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए पहली वरीयता के 28 वोटों की जरूरत थी।

  • सत्ताधारी INDIA ब्लॉक के पास कुल 56 विधायक थे (JMM- 34, कांग्रेस- 16, RJD- 4, और CPI-ML- 2)। यह संख्या दोनों सीटें आसानी से जीतने के लिए बिल्कुल पर्याप्त थी।
  • लेकिन जब नतीजे आए तो JMM के बैद्यनाथ राम 30 वोट पाकर आसानी से जीत गए। लेकिन कांग्रेस के प्रणव झा को महज 20 वोट मिले और वे चुनाव हार गए।
  • NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और बिजनेसमैन परिमल नथवाणी ने 28 वोट हासिल कर बाजी मार ली।

…तो फिर क्रॉस-वोटिंग किसने की?

चुनाव के रिजल्ट आने के तुरंत बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने खुले तौर पर सहयोगी दलों RJD (राष्ट्रीय जनता दल) और CPI-ML (वामदल) पर ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस के 16 और JMM के 4 वोट मिले। RJD और माले के विधायकों ने वोट नहीं किया। इन्होंने विश्वासघात किया।

RJD बोली- हमने नहीं, कांग्रेस ने गड़बड़ी की

कांग्रेस के तीखे हमलों पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD ने पलटवार किया। बिहार के राज्यसभा चुनाव के समय का एक वीडियो जारी किया, जिसमें कांग्रेस के 3 विधायक RJD कैंडिडेट को वोट नहीं देने का कारण बता रहे हैं।

  • वहीं, RJD के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड राज्यसभा चुनाव में पार्टी के पोलिंग एजेंट रहे भोला यादव कहते हैं, ‘हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देशों के अनुसार हमारे सभी 4 विधायकों ने INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार प्रणव झा को वोट दिया।
  • मैं वहां ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद था। उन चारों ने मुझे अपना वोट दिखाया और मेरी नजर मुझे धोखा नहीं दे सकती। मैंने इसे साफ-साफ देखा है। कांग्रेस को जांच करनी चाहिए कि क्या गड़बड़ हुई। मुझे लगता है कि कांग्रेस प्रभारी को आत्म-मंथन करना चाहिए और उनके मामले सुलझ जाएंगे।’

माले ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस के आरोपों पर भड़के माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने न सिर्फ कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया, बल्कि इस मामले को सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर आपत्ति जताई।

  • पत्र में झारखंड की हार के लिए कांग्रेस के ‘अति-उत्साह’ और स्थानीय स्तर पर संवाद की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
  • माले ने अपने पत्र में साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक रूप से सहयोगियों पर इस तरह के आरोप लगाना ‘इंडिया ब्लॉक’ की एकजुटता के लिए बेहद खतरनाक है। अगर राज्यों में इसी तरह आपसी सिरफुटव्वल चलती रही, तो आगामी विधानसभा और आम चुनावों में भाजपा विरोधी मोर्चा पूरी तरह बिखर जाएगा।

तीनों पार्टियों के नेताओं का दावा है कि हमने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट किया, तो सवाल है कि वोट गया कहां? भाजपा समर्थित परिमल नाथवाणी को अधिक वोट कैसे मिले। यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

क्या बिहार का बदला झारखंड में लिया गया

पॉलिटिकल एनालिस्टों का कहना है कि इस क्रॉस-वोटिंग के पीछे केवल स्थानीय राजनीति नहीं, बल्कि अंतर-राज्यीय खींचतान और ‘बदले की भावना’ है।

  • मार्च 2026 में बिहार राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 3 विधायकों के अनुपस्थित रहने के कारण RJD उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार गए थे।
  • सूत्रों के मुताबिक, RJD ने झारखंड में कांग्रेस को हराकर तेजस्वी यादव की ओर से उसी ‘सेंधमारी’ का बदला लिया है। RJD नेताओं का तर्क है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को वह सम्मान नहीं देती जिसकी वे हकदार हैं।
NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को 30 वोट मिले, जिसमें से 2 वोट रद्द हो गए। वह 28 वोट पाकर जीते। जबकि, वोटिंग से पहले तक NDA के पास सिर्फ 24 वोट थे।
NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को 30 वोट मिले, जिसमें से 2 वोट रद्द हो गए। वह 28 वोट पाकर जीते। जबकि, वोटिंग से पहले तक NDA के पास सिर्फ 24 वोट थे।

…तो क्या टूट सकता है INDIA गठबंधन?

इस बड़े झटके के बाद सवाल उठता है कि क्या यह गठबंधन पूरी तरह बिखर जाएगा? इसको देखने के 2 मुख्य पहलू हैं…

1. तुरंत टूटने की संभावना कम

  • झारखंड में JMM और कांग्रेस मुख्य सत्ताधारी दल हैं। सरकार को बचाए रखने और विपक्ष में रहते हुए NDA का मुकाबला करने के लिए दोनों दलों को एक-दूसरे की जरूरत है।
  • मुख्य क्षेत्रीय दल JMM के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीत गए। JMM ने कांग्रेस को अपने कोटे के 4 अतिरिक्त वोट भी ट्रांसफर किए थे। इसलिए कांग्रेस और JMM के बीच सीधा टकराव फिलहाल टल गया है।

2. दरारें और गहरी होंगी

भले ही गठबंधन तुरंत न टूटे, लेकिन इसके काम करने के तरीके और एकजुटता पर बेहद बुरा असर पड़ेगा।

  • कांग्रेस का अपने सहयोगियों (विशेषकर RJD और वामदलों) से भरोसा पूरी तरह उठ गया है। सार्वजनिक रूप से ‘धोखेबाजी’ के आरोप लगने के बाद अब बंद कमरों की बैठकों में वो सहजता नहीं रहेगी।
  • भविष्य में होने वाले विधानसभा या उपचुनावों में सीट शेयरिंग (सीटों के बंटवारे) को लेकर अब बेहद आक्रामक और कटु बातचीत देखने को मिलेगी। कांग्रेस अब RJD या वामदलों के लिए आसानी से सीटें छोड़ने को तैयार नहीं होगी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰