अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएमए के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित, योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान

पटना, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) एवं बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल (BSPC) के संयुक्त तत्वावधान में पटना स्थित योगीज़ ऑफ़ ईस्ट योग स्टूडियो में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 21 जून 2026, 02:16 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएमए के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित, योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान
Photo: UB India News Archive

पटना, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) एवं बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल (BSPC) के संयुक्त तत्वावधान में पटना स्थित योगीज़ ऑफ़ ईस्ट योग स्टूडियो में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए PMA के अध्यक्ष एडवोकेट बी.के. सिन्हा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक शक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिरता में वृद्धि होती है तथा अनेक बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर BSPC के अध्यक्ष श्री डी.के. श्रीवास्तव ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से योग के सकारात्मक अनुभवों को समाज के अन्य लोगों के साथ साझा करने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक लोग इसके लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध योगाचार्य श्री विशाल भदानी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

PMA के सम्मानित सदस्य श्री बोधकृष्ण मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में एर. एम.के. दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों से योग को निरंतर अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰