NDA में अंदरखाने सब ठीक चल रहा !

पहले 2 बयान… ‘जब नीतीश कुमार ने कमान छोड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने खुद तय किया कि सम्राट चौधरी उनके उत्तराधिकारी होंगे। वह सिर्फ भाजपा की पसंद नहीं थे, बल्कि उन्हें खुद नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया था।’ -राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, JDU नेता (16 मई 2026) ‘हर बड़े नेता की जिम्मेदारी होती […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 05:41 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NDA में अंदरखाने सब ठीक चल रहा !
Photo: UB India News Archive

पहले 2 बयान…

  1. ‘जब नीतीश कुमार ने कमान छोड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने खुद तय किया कि सम्राट चौधरी उनके उत्तराधिकारी होंगे। वह सिर्फ भाजपा की पसंद नहीं थे, बल्कि उन्हें खुद नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया था।’ -राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, JDU नेता (16 मई 2026)
  2. ‘हर बड़े नेता की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बाद नेतृत्व तैयार करे, लेकिन इस मामले में नीतीश कुमार चूक गए।’ -उपेंद्र कुशवाहा, RLM अध्यक्ष (20 जून 2026)

एक इंटरव्यू में कुशवाहा ने नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सवाल उठाकर NDA के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान, भविष्य की रणनीति और जातिगत नेतृत्व की लड़ाई को उजागर कर दिया है।

कुशवाहा के बयान के मायने क्या हैं, वह सम्राट चौधरी के CM बनने से असहज क्यों हैं।

उपेंद्र कुशवाहा के बयान के 3 बड़े मायने

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी की ताजपोशी कराई है। उनकी पार्टी के कई बड़े नेता कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी सम्राट चौधरी ही हैं। ऐसे में कुशवाहा के उत्तराधिकारी पर सवाल उठाने के 3 बड़े मायने हो सकते हैं।

1. भाजपा और सम्राट के नेतृत्व पर सवाल

उपेंद्र कुशवाहा ने यह बयान देकर सीधे तौर पर भाजपा की उस रणनीति को चुनौती दी है, जिसके तहत वे ‘पोस्ट-नीतीश’ काल में बिहार की कमान संभालना चाहते हैं।

  • कुशवाहा यह जताना चाहते हैं कि सम्राट चौधरी भाजपा की सांगठनिक ताकत और केंद्रीय नेतृत्व (नरेंद्र मोदी-अमित शाह) की वजह से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं, न कि स्वतंत्र रूप से पूरे कुशवाहा समाज के वोटों को ट्रांसफर कराने की क्षमता के कारण।
  • कुशवाहा एक तरह से इशारों-इशारों में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा को नहीं देनी चाहिए थी। अपनी पार्टी के किसी नेता को देना चाहिए था।
  • कुशवाहा यह संदेश दे रहे हैं कि नीतीश कुमार ने भाजपा को मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर उसे काफी ताकतवर बना दिया है, जिससे उनकी खुद की पार्टी के साथ-साथ छोटी पार्टियों को खतरा है। यह उनकी सबसे बड़ी चूक है।

2. खुद को ‘लव-कुश’ का असली वारिस बताना

बिहार में करीब 7% आबादी वाला ‘लव-कुश’ (कुर्मी-कोइरी) समीकरण नीतीश कुमार की राजनैतिक ताकत की रीढ़ रहा है। नीतीश कुमार के बाद कुशवाहा खुद को इस वोट बैंक के असली वारिस की लड़ाई लड़ रहे हैं।

  • कुशवाहा इस बयान के जरिए कहना चाह रहे हैं कि संख्या में करीब दोगुना होने के बावजूद कुशवाहा समाज ने दशकों तक नीतीश कुमार (कुर्मी) का नेतृत्व स्वीकार किया। हमने कठिन समय में साथ दिया। अब जब नीतीश के हटने का समय आया तो इस समाज का नेतृत्व किसी कद्दावर और अनुभवी नेता को मिलना चाहिए था।
  • उपेंद्र कुशवाहा खुद को समता पार्टी के दौर से नीतीश कुमार का सबसे पुराना और वैचारिक साथी बताते आए हैं। वे जताना चाहते हैं कि समाज के हितों की रक्षा सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के हाथ में सुरक्षित नहीं है, बल्कि उनके (कुशवाहा के) हाथ में सुरक्षित है।
  • उपेंद्र कुशवाहा इस बयान के जरिए अपने समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि मैं अभी राजनीति में सक्रिय हूं, और आपके हक की लड़ाई लड़ रहा हूं।
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है। CM चौधरी लगातार नीतीश कुमार से मुलाकात करते हैं और मार्गदर्शन लेते नजर आते हैं। तस्वीर 29 मई की मुलाकात की है।
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है। CM चौधरी लगातार नीतीश कुमार से मुलाकात करते हैं और मार्गदर्शन लेते नजर आते हैं। तस्वीर 29 मई की मुलाकात की है।

3. भाजपा नीतीश की JDU को खत्म कर देगी

JDU कभी भी कैडर-बेस्ड पार्टी नहीं रही, यह हमेशा नीतीश कुमार के चेहरे और उनके सुशासन के ब्रांड पर टिकी रही।

कुशवाहा का यह कहना कि ‘नीतीश चूक गए’, का सीधा मतलब है कि यदि नीतीश कुमार के बाद कोई नया नेता चुना जाना था, तो वह JDU के ही भीतर का कोई कुशवाहा चेहरा होना चाहिए था, न कि भाजपा का आयातित नेता।

  • सम्राट चौधरी को उत्तराधिकारी बताना कहीं न कहीं भाजपा की लंबे समय की रणनीति की स्वीकार्यता है, जिसमें भाजपा JDU के वोट बैंक को धीरे-धीरे अपने पाले में कर रही है।
  • उपेंद्र कुशवाहा इसी कड़वे सच को उजागर कर रहे हैं कि नीतीश कुमार के हटते ही JDU ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी। पार्टी का अस्तित्व या तो भाजपा में विलीन हो जाएगा या पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

नीतीश ने सम्राट को उत्तराधिकारी चुना, कुशवाहा को दिक्कत क्यों

उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति का मुख्य आधार ‘कुशवाहा/कोइरी’ वोट बैंक है। भाजपा ने उसी समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना दिया है। इससे उपेंद्र कुशवाहा को सबसे बड़ा खतरा अपनी राजनैतिक प्रासंगिकता खोने का है।

  • अब तक कुशवाहा समाज नीतीश कुमार के विरोध में या अपने स्वतंत्र नेतृत्व के लिए उपेंद्र कुशवाहा के पीछे लामबंद होता था। लेकिन जब भाजपा ने इसी समाज के सम्राट चौधरी को सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी, तो आम कुशवाहा वोटर स्वाभाविक रूप से सत्ता और बड़ी पार्टी (भाजपा) की तरफ शिफ्ट हो जाएगा।
  • एक ही जातिगत समीकरण से दो बड़े नेता NDA में नहीं चल सकते। सम्राट चौधरी के CM बनने के बाद भाजपा को उपेंद्र कुशवाहा की ‘बैसाखी’ या उनकी छोटी पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की वैसी जरूरत नहीं रह जाएगी, जैसी पहले थी।
  • सम्राट के मुख्यमंत्री बनने का ही नतीजा है कि भाजपा ने RLM को विलय का प्रस्ताव दिया। विधानसभा चुनाव से पहले MLC सीट देने का वादा करके भाजपा पलट गई। बेटे दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाया। मतलब कि अब कुशवाहा को तवज्जो उतनी नहीं मिल रही, जितनी पहले मिल रही थी।
उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी दोनों एक ही समाज कोइरी से आते हैं। जिनकी राज्य में आबादी 4.3% है।
उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी दोनों एक ही समाज कोइरी से आते हैं। जिनकी राज्य में आबादी 4.3% है।

…लेकिन क्या नीतीश सही में ‘चूके’ या मजबूरी थी?

  • कुशवाहा कह रहे हैं कि नीतीश चूक गए, लेकिन फैक्ट यह है कि उनकी पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं था, जिस पर आम राय बन सके। और जो नीतीश कुमार के कोर वोट बैंक (लव-कुश, EBC) से आता हो।
  • RCP सिंह (कुर्मी) पार्टी छोड़ चुके थे। बेटा राजनीतिक रूप से अभी मैच्योर नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा खुद बार-बार JDU छोड़ते और आते रहे (2013 में अलग हुए, 2021 में आए, फिर 2023 में अलग हुए)।
  • नीतीश कुमार के पास JDU के अंदर राष्ट्रीय स्तर का कोई ऐसा कद्दावर कुर्मी या कुशवाहा चेहरा बचा ही नहीं था, जिसे वे कमान सौंप पाते। इसलिए सम्राट चौधरी को आशीर्वाद देना उनकी ‘चूक’ से ज्यादा उनकी ‘राजनैतिक मजबूरी’ थी।

भाजपाई मुख्यमंत्री बनने से पार्टियों को क्या खतरा है…

बिहार की राजनीति हमेशा से ‘गठबंधन और छोटी पार्टियों’ (जैसे JDU, लोजपा, हम, रालोमो) के इर्द-गिर्द घूमती रही है, क्योंकि भाजपा या राजद अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाते थे। लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री की ताजपोशी से यह संतुलन बिगड़ जाएगा।

जब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सत्ता होगी तो JDU (नीतीश के बाद) और उपेंद्र कुशवाहा जैसी पार्टियों पर अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का भारी राजनैतिक दबाव रहेगा। भाजपा की रणनीति हमेशा से ‘सॉफ्ट टारगेट’ क्षेत्रीय दलों को समेटकर खुद को ‘एकमात्र विकल्प’ बनाने की रही है।

पहले नीतीश कुमार या उपेंद्र कुशवाहा जरा सी नाराजगी पर पाला बदलने (राजद के साथ जाने) की धमकी देकर भाजपा से मन मुताबिक सीटें और मंत्री पद ले लेते थे। भाजपाई मुख्यमंत्री आने के बाद छोटी पार्टियों की यह ‘सौदेबाजी की ताकत’ शून्य हो जाएगी। उन्हें भाजपा की शर्तों पर ही चुनाव लड़ना होगा।

7 मई को कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। वह अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे मामला फंसा हुआ है।
7 मई को कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। वह अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे मामला फंसा हुआ है।

सिर्फ कुशवाहा ही नहीं, बल्कि JDU से लेकर RJD तक, बिहार के तमाम क्षेत्रीय दलों के सामने अस्तित्व की लड़ाई शुरू हो जाएगी…

  • नीतीश कुमार के रहते पार्टी जैसे-तैसे एकजुट है। लेकिन सरकार के हालिया फैसले ने यह बता दिया है कि JDU ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नीतीश के पूरी तरह ओझल होते ही JDU के भीतर भारी टूट होगी, क्योंकि पार्टी के पास कोई ‘होम-ग्रोन’ (पार्टी का अपना) सर्वमान्य चेहरा नहीं बचेगा।
  • राजद अब तक नीतीश कुमार और जेडीयू को कमजोर मानकर खुद को बिहार की सबसे बड़ी ताकत समझती थी। लेकिन भाजपाई मुख्यमंत्री और आक्रामक सम्राट चौधरी के आने से राजद का गैर-यादव पिछड़ा वोट बैंक बिखर सकता है। तेजस्वी यादव के लिए अब लड़ाई सिर्फ भाजपा के सवर्ण कोर वोट बैंक से नहीं, बल्कि भाजपा के नए ‘ओबीसी-ईबीसी’ गठजोड़ से होगी।
  • बिहार में जीतन राम मांझी (हम) या चिराग पासवान (लोजपा) जैसी पार्टियां भी तभी तक मजबूत हैं जब तक भाजपा को बैसाखियों की जरूरत है। भाजपा का अपना मुख्यमंत्री होने के बाद ये दल हाशिए पर जा सकते हैं, क्योंकि भाजपा सीधे इन जातियों के छोटे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराकर इन क्षेत्रीय दलों के वजूद को ही अप्रासंगिक बना देगी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰