सरकार की मेहरबानी पर सरकारी कोठी का लूफ्त…………

बिहार में बंगला को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक बवाल थम नहीं रहा है। सरकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए तीन नोटिस दे चुकी है। दूसरी ओर NDA में शामिल दलों के नेताओं को दो-दो बंगले दिए गए हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बन गए। उन्हें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 05:44 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सरकार की मेहरबानी पर सरकारी कोठी का लूफ्त…………
Photo: UB India News Archive

बिहार में बंगला को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक बवाल थम नहीं रहा है। सरकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए तीन नोटिस दे चुकी है। दूसरी ओर NDA में शामिल दलों के नेताओं को दो-दो बंगले दिए गए हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बन गए। उन्हें लुटियंस दिल्ली के 9 सुनहरी बाग में टाइप-8 का बंगला मिला है। वहीं, बिहार में भी सरकार ने 7 सर्कुलर रोड बंगला दिया है। इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार सरकार से 3 टेलर रोड आवास मिला हुआ है। वहीं, दिल्ली में उन्हें केंद्र सरकार ने 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर टाइप-8 का बंगला दिया है।

बिहार सरकार की मेहरबानी पर कौन से सांसद और विधायक सरकारी कोठी का लूफ्त उठा रहें हैं।

बिहार में NDA के 10 नेताओं को मंत्री वाली कोठी मिली है। ये नेता तीन से चार हजार स्क्वायर फीट में फैले आलीशान बंगले में रह रहे हैं। इसके बदले सरकार को करीब 2000 रुपए प्रति महीना किराया दे रहे हैं।

भवन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने सरकारी आवास का नया रेंट तय किया है। इसे 36 पैसा प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 50 पैसा प्रति वर्ग फीट कर दिया है। इस रेट के आधार पर भी देखें तो 4000 स्क्वायर फीट के बंगले का किराया 2000 रुपए होगा।

NDA के नेताओं पर मेहरबानी दिखा रही बिहार सरकार

बिहार सरकार NDA के नेताओं पर मेहरबानी दिखा रही है। दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री, तीन राज्यसभा सदस्य, दो लोकसभा सदस्य, तीन पूर्व मंत्री और तीन विधायक को मंत्रियों के रहने के लिए बनी सरकारी कोठी दी गई है।

सरकार ने कुछ मामले में बचने का तरीका निकाला है। भवन निर्माण विभाग के सूत्रों की मानें तो कुछ नेता सरकारी रेंट चुकाकर मंत्री कोठी का सुख भोग रहें हैं तो कुछ दूसरे के नाम पर अलॉट हुए बंगला में रह रहे हैं।

नीतीश कुमार से देवेश चंद्र ठाकुर तक, इन 5 सांसदों को बिहार सरकार ने दिया मंत्री वाला बंगला

1. नीतीश कुमार: सरकार का तर्क Z+ सुरक्षा के चलते बंगला दिया

राज्यसभा सदस्य और पूर्व सीएम नीतीश कुमार को सरकार ने 7 सर्कुलर रोड बंगला दिया है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि नीतीश को Z+ सुरक्षा दी गई है। इस वजह से सरकारी आवास की सुविधा मिली है।

इस बंगला में नीतीश पूर्व सीएम और बतौर सीएम दोनों स्थिति में रहे हैं। मई 2014 में जीतन राम मांझी को सीएम बनाने के बाद नीतीश इस घर में रहे थे। बाद में सीएम आवास 1 अणे मार्ग के रेट्रोफिटिंग के वक्त भी नीतीश ने इस आवास से सरकार चलाई थी।

2. नितिन नवीन: पटना में अपना घर, फिर भी रखे हैं सरकारी बंगला

राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास पटना में अपना मकान है। इसके बाद भी वह सरकारी आवास 3 टेलर रोड में रहते हैं। यह चितकोहरा पुल के पास है। मंत्री पद त्यागने के बाद भी अभी तक उनके नाम से यह आवास अलॉट है।

इस आवास में वह लंबे समय से रह रहे हैं। भवन निर्माण विभाग की मानें तो वह मंत्री पद त्यागने से लेकर छह महीने तक सरकारी आवास में बने रह सकते हैं। नितिन नवीन ने 16 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

3. संजय झा: दिल्ली-पटना दोनों जगह बंगला

राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को दिल्ली में केंद्र सरकार ने बंगला दिया है। वह पटना में 11 स्टैंड रोड में रहते हैं। सरकारी बंगले पर अपना नेम प्लेट नहीं लगाया है।

भवन निर्माण विभाग के सूत्रों की मानें तो यह बंगला एमएलसी संजय कुमार सिंह (गांधी जी) के नाम पर आवंटित है, लेकिन रहते संजय झा हैं।

बिहार की सियासत में जदयू के संजय गांधी भी अजीब कैरेक्टर हैं। यह अपना आवास दूसरे नेता को देकर रखते हैं। पहले इनके नाम से आवंटित सरकारी आवास 7 स्टैंड रोड में जदयू के पूर्व सीनियर नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह रहते थे।

4. उपेंद्र कुशवाहा: पार्टी देती है बंगले का किराया

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा अपने पूरे परिवार के साथ 24 स्टैंड रोड आवास में रहते हैं।

सरकार ने बंगला RLM पार्टी के नाम से अलॉट किया है। राज्य सरकार को RLM किराया देती है। कुशवाहा को दिल्ली में बंगला नंबर 1, तालकटोरा रोड मिला हुआ है।

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को 12 सर्कुलर रोड आवास मिला है।

5. देवेश चंद्र ठाकुर: दिल्ली-पटना दोनों जगह बंगला

सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद और जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार सरकार ने पटना के पीर अली मार्ग में 1 टेलर रोड बंगला दिया है। यह पटना एयरपोर्ट के पास है। विधान परिषद के पूर्व सभापति रहने के दौरान उन्हें यह बंगला आवंटित हुआ था।

सांसद बनने के बाद भी उसी आवास में रह रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार को किराया दे रहे हैं। इन्हें दिल्ली में केंद्र सरकार ने 12 विंडसर प्लेस बंगला दिया है।

इन 5 विधायकों पूर्व विधायकों के पास है मंत्री वाला बंगला

1. करणजीत सिंह, विधायक

बिहार के दरौंदा से बीजेपी विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह को मंत्री कोटे का 20 हार्डिंग रोड बंगला मिला है।

2. राजू सिंह, पूर्व मंत्री

डॉ. राजू कुमार सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। पूर्व मंत्री हैं। सम्राट सरकार में इन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। 11/13 मैंगल्स रोड सरकारी आवास दिया गया है।

3. मनोरमा देवी, विधायक

गयाजी जिले के बेलागंज से जदयू की विधायक मनोरमा देवी को पटना में 20 /बी, हार्डिंग रोड बंगला मिला है।

4. कृष्ण कुमार मंटू, पूर्व मंत्री

बिहार सरकार के पूर्व इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री और अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू को 17 हार्डिंग रोड आवास दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने दिसंबर 2021 में इस सरकारी बंगले का आवंटन किया था।

5. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पूर्व विधायक

पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू 23/10 हार्डिंग रोड बंगला में रहते हैं। 2025 के चुनाव में भाजपा ने इनका टिकट काट दिया था। वह इस क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक बने थे। विधायकी खत्म होने के बाद भी मंत्री वाले सरकारी बंगले का आनंद ले रहे हैं।

सीनियर विधायकों को बिहार सरकार देती है बड़ी कोठी

बिहार सरकार की नई नीति के तहत 6 या इससे अधिक बार चुनाव जीतने वाले विधायकों को पटना के वीआईपी इलाकों में बड़ी कोठी देने का प्रावधान किया गया। लगातार कई बार चुनाव जीतकर आने वाले इन सीनियर विधायकों के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आवास नीति में बदलाव किए थे।

  • बिहार में मंत्रियों और विधायकों को 2-2 सरकारी आवास दिए जाने की नीति को जनवरी 2026 में कैबिनेट से पास कराया गया था। इसमें मंत्रियों को सरकारी काम में सुविधा के लिए आवास देने का प्रावधान किया गया।
  • इसके तहत मंत्रियों को भवन निर्माण विभाग की तरफ से मंत्रियों के लिए आवंटित आवास के अलावा, उनके क्षेत्र के लिए आवंटित आवास भी दिया गया। इसके लिए एक तय राशि देनी होगी।
  • इसके अलावा विधानसभा, विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्यों (जो मंत्री नहीं हैं) को भी दो आवास मिल रहा है। इस तरह के कुल 15 बंगलों को चिन्हित किया गया है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰