जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुछ ऐसा…………………..

बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद की बैठकों में पार्टी को मजबूत बनाने का नेताओं को टास्क मिला। इसी दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से एक- एक कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी बीच मंच पर उनका अभिवादन करने के लिए छोटू सिंह पहुंच गए। छोटू सिंह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 06:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुछ ऐसा…………………..
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद की बैठकों में पार्टी को मजबूत बनाने का नेताओं को टास्क मिला। इसी दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से एक- एक कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी बीच मंच पर उनका अभिवादन करने के लिए छोटू सिंह पहुंच गए। छोटू सिंह हमेशा तस्वीरों में नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के साथ दिखते हैं। छोटू सिंह जेडीयू के नेता हैं। नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं। जैसे ही छोटू सिंह नीतीश कुमार के सामने पहुंचे। पूर्व सीएम खड़े हो गए। उसके बाद उनके गले में वहां रखा हुआ। एक माला डाला। उसके बाद वहां रखा हुआ, दूसरा माला उठाया। उनके गले में डाला।

छोटू सिंह को पहनाया माला

इस दौरान छोटू सिंह हंस कर जाने लगे। नीतीश कुमार ने फिर बुलाया और तीसरा माला गले में डाला। उसके बाद छोटू सिंह फिर जाने लगे। नीतीश कुमार नीचे झुक कर और माला उठाने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आ गया है। नेटिजन्स की प्रतिक्रिया है कि नीतीश कुमार किसी को चाहते हैं, तो भरपुर चाहते हैं। वरना नहीं चाहते। नीतीश कुमार हमेशा छोटू सिंह को तरजीह देते हैं। आज लोगों को दिख गया कि वे छोटू सिंह से कितना प्यार करते हैं। लोगों ने इस वीडियो को और पूर्व सीएम द्वारा माला पहनाए जाने को उनका स्नेह बताया है।

नीतीश कुमार के असहज करने वाले व्यवहार

वर्ष/समय असहज व्यवहार
नवंबर 2023 विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने महिलाओं और शिक्षा पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
भारी विरोध के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।
जुलाई 2024 पूर्वी सीएम ने विधानसभा में विपक्ष से बहस के दौरान आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी से कहा कि आप महिला हैं।
आपको पता होना चाहिए कि हमारे सत्ता में आने के बाद ही महिलाओं को उनका अधिकार मिला है। आप महिला होकर कुछ नहीं जानतीं।
दिसंबर 2025 पटना के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से उनका हिजाब हटाने की कोशिश।
इस घटना की देश भर में आलोचना हुई। उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाया गया।
मई 2025 पटना के एक संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक अधिकारी की ओर से दिए गए स्वागत के पौधे को उन्होंने अचानक उस
अधिकारी के सिर पर ही रख दिया। उसके बाद लोग इसे देखकर दंग रह गए।
एक बार राष्ट्रीय गान के दौरान बगल में खड़े मंत्री विजय कुमार चौधरी के टोकने पर भी नीतीश कुमार इधर- उधर की बातें करते रहे। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया था।

 

जेडीयू की हुई बैठक

ध्यान रहे कि पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव में दावा किया गया कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

राजनीतिक प्रस्तावों पर हुआ विचार

इसके अलावा उन्होंने बताया कि बैठक में इसमें अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचि जाति-जनजाति समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने का उल्लेख किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में रोजगार सृजन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को नीतीश कुमार मॉडल की प्रमुख उपलब्धियां बताया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम का स्वागत किया गया तथा भारत-नेपाल सीमा विवाद के द्विपक्षीय समाधान की दिशा में हुए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰