तेजप्रताप ने PA पर कराई चोरी की FIR,पार्टी संगठन को किया भंग………….

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतिलाल पर चोरी का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सचिवालय थाना में मोतिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोतिलाल की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया है कि मेरे पति सोमवार की रात 8 बजे तक तेजप्रताप […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 जून 2026, 09:23 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजप्रताप ने PA पर कराई चोरी की FIR,पार्टी संगठन को किया भंग………….
Photo: UB India News Archive

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतिलाल पर चोरी का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सचिवालय थाना में मोतिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोतिलाल की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया है कि मेरे पति सोमवार की रात 8 बजे तक तेजप्रताप यादव के साथ ही थे। उन्होंने तेजप्रताप यादव के फोन से ही वीडियो कॉल किया था। मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मुझे तक आशंका है कि मेरे पति अब हैं भी या नहीं हैं।

 जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने घर में चोरी के बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मोतीलाल राय को महासचिव पद से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को भंग कर दिया है। तेज प्रताप यादव की ओर से जानकारी दी गई है कि शीघ्र ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का कहना कहना कि सोमवार की देर रात 42 ए होर्डिंग रोड से मोतीलाल राय ने उनके घर से कई कीमती समान, महत्वपूर्ण कागजात और नगद पैसा लेकर दीवार फांद कर फरार हो गया, जिसके कारण इन्हें पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया है।

इधर,मोतिलाल की जगह अब तेजप्रताप ने मिशाल सिन्हा को फिर से अपने पीए बनाया है। जुलाई 2025 में जब तेज प्रताप यादव का अनुष्का के साथ फोटो वायरल हुआ था तब तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को निलंबित कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मिशान सिन्हा ने मेरे खिलाफ साजिश की है, जिसके ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेज मेरे पास हैं।

मैं, तेज प्रताप यादव, पिता श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी 42, हार्डिंग रोड, पटना, आपको सूचित करना चाहता हूं कि वैशाली के रहने वाले मेरे निजी सहायक (PA) मोतीलाल ने मेरे आवास से नकद राशि और अन्य मूल्यवान सामान चोरी की है। 22/06/2026 को मेरे घर में रखी अलमारी से लगभग बीस लाख रुपए नकद, जो मेरी पार्टी फंड की राशि थी, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, सोनी की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। 22 जून की रात 11:30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव तथा मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा। दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि चोरी मोतीलाल राय ने की है।

मोतिलाल की पत्नी ने क्या आरोप लगाए वो जानिए

मोतिलाल की पत्नी प्रीति भारती ने बताया कि 4 दिनों से मेरे पति तेजप्रताप यादव के आवास पर ही रह रहे थे। मैं उनको बार बार फोन कर रही थी, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था।

सोमवार की रात उन्होंने 8 बजे तेजप्रताप के नंबर से फोन किया। मैंने उनसे पूछा कि आपका फोन कहां है तो उन्होंने कहा कि भइया(तेजप्रताप) के पास है। इतने में तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम दोनों के पीछे कई लोग लगे हुए हैं। इतने में मैंने अपने पति मोतिलाल से कहा कि आप जल्दी घर आइए और आज के बाद वहां(तेजप्रताप के आवास) तब ही जाएगा जब सब केस खत्म हो जाए।

प्रीति भारती का कहना है कि मेरी और मोतिलाल की बात तेजप्रताप भी सुन रहे थे। उन्होंने लग गया कि मोतिलाल अब मेरे आवास पर नहीं आएगा तो उन्होंने ये साजिश रची है।

तेजप्रताप और आकाश के बीच चल रही है तनातनी

अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और अदालत में सुनवाई भी शुरू हो गई है।

आकाश यादव का आरोप है कि 6 जून को जब वे खाटूश्याम गए थे, तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथी मोतीलाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया।

घटना के बाद मोतीलाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना।

पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे आकाश

आकाश का कहाना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में केस दायर किया। मामले में अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है।

आकाश यादव ने फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और दबाव बनाने से जुड़ी बातें दर्ज हैं। अब अदालत और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

आकाश का आरोप है कि मोतीलाल के फोन के दौरान तेजप्रताप ने भी उनसे बातचीत की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी।

आकाश का कहना है कि मोतीलाल ने फोन पर कहा था कि 6 जून को जो कुछ हुआ है उसे पूरी तरह गुप्त रखा जाए, नहीं तो उनकी ‘औकात दिखा दी जाएगी’। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

तेजप्रताप बोले- आकाश की फैमिली पैसों की डिमांड करती है

आकाश यादव के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी। मैं कभी 5 लाख तो कभी 10 लाख उन्हें दे दिया करता था। अब वो लोगों ने मेरे ऊपर झूठा केस कर दिया है। मैं संकट में हूं। ऐसे में मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनकर भाई तेजस्वी को साथ आना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजप्रताप यादव अपने वकील शिव नंदन भारती के साथ सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। तेज प्रताप ने कहा है कि आकाश यादव और उनके परिवार मेरी छवि खराब करना चाहता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰