कोई सरेंडर करना चाहे तो पुलिस उसे गोली कैसे मार सकती है?

बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है कि जैसे वो हाल का बयान हो और सम्राट चौधरी के बारे में नीतीश की राय हो। ये अलग बात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 जून 2026, 09:26 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कोई सरेंडर करना चाहे तो पुलिस उसे गोली कैसे मार सकती है?
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है कि जैसे वो हाल का बयान हो और सम्राट चौधरी के बारे में नीतीश की राय हो। ये अलग बात है कि वो बयान पुराना है। बिहार की वर्तमान राजनीति और नीतीश कुमार के पुराने बयान को अगर देखा जाए तो वो अब एक दूसरे से मेल नहीं खाते।

नीतीश कुमार का बयान क्यों प्रभावी नहीं ?

राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब यह बयान दिया था तब वे महागठबंधन की सरकार में थे। इनकी सरकार को तब उसी राजद का साथ मिला था जिसके शासन को कभी जंगलराज कहा गया था। नीतीश कुमार ने दो बार राजद के समर्थन से सत्ता की कुर्सी थामी थी। पहली बार बिहार में ‘महागठबंधन’ की सरकार (नवंबर 2015 से जुलाई 2017 तक) और दूसरी बार (अगस्त 2022 से जनवरी 2024 तक) बनी थी। एनकाउंटर वाला बयान अप्रैल 2023 में आया था। यह वह समय था जब उत्तरप्रदेश में अतीक अहमद एवं उसके गैंग के प्रभाव से मुक्त होने का संघर्ष पुलिस प्रशासन के स्तर पर चल रहा था। तब नीतीश कुमार ने सवाल उठाया था कि कोई सरेंडर करना चाहे तो पुलिस उसे गोली कैसे मार सकती है? उनके अनुसार, अपराधियों को सजा देने का अधिकार सिर्फ कोर्ट को है, पुलिस को नहीं। किसी को भी गोली मार देने का कोई नियम नहीं है और यह कानून सम्मत नहीं है। दोषी करार होने पर सजा का फैसला केवल अदालत करती है, पुलिस नहीं।

इधर बिहार में बढ़ा था क्राइम, उठने लगे थे सवाल

अपराध नियंत्रण को ले कर बिहार प्रयोगस्थली बन चुका है। अपराध मुक्त समाज बिहार के विकास के लिए कितना जरूरी है, यह 90 के दशक वाले राज्य की वीभत्स तस्वीर से समझा जा सकता है। यह बिहार ही है जिसके बारे में उच्च न्यायालय ने जंगलराज वाली टिप्पणी की थी। अपराध नियंत्रण जरूरी है. यह सुशासन और विकास चुनने वाली जनता की पहली पसंद है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नीतियां भी अपराध नियंत्रण को ले कर सख्त हुई है। सम्राट चौधरी की इस नीति के पहले भी नीति बनी। और वह नीति थी नीतीश कुमार की जिसका मूल मंत्र था अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस।
बिहार में पिछले दिनों बिहार में बढ़ते अपराध ने एनडीए की सरकार को कठघरे में करने का काम किया था।

अपराध नियंत्रण और सम्राट मॉडल

अपराधियों के बढ़े मनोबल के चलते कई बार काफी हृदय विदारक तो कभी विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आईं। ऐस में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने नीतीश मॉडल और योगी मॉडल था। पर सम्राट चौधरी ने लीक से हटकर खुद के मॉडल सम्राट मॉडल पर भरोसा किया। इस मॉडल में अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं थी। इस मॉडल में सिर्फ इतना भर विशेष था कि एनकाउंटर को प्रमुखता से अपराध नियंत्रण का मजबूत हिस्सा बनाया गया। जहां गोली का जवाब गोली एक मजबूत सलाह थी और पुलिस प्रशासन को किसी भी तरह के दवाब से मुक्त, या कह सकते हैं खुली छूट दी। आक्रामक भाषा के रथ पर सवार होते यह भी कह डाला कि अपराधियों का गया में पिंड दान कर दें। पर ऐसा नहीं कि आर्म्स एक्ट के तहत अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो! न ही अपराधियों का स्पीडी ट्रायल कर जेल भेजने की प्रक्रिया का पालन न हो, ऐसा भी नहीं।

अपराधियों को नेपाल जाने से कोई रोक नहीं सकता। क्योंकि बिहार में सम्राट और यूपी में योगी आदित्यनाथ, और पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी पूरी मुस्तैदी से खड़े हैं।
सीएम सम्राट चौधरी का बयान

पूर्वी भारत की राजनीति पर ध्यान दे तो इस क्षेत्र के ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य अपराधियों के तांडव से त्राहिमाम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के मौजूदा शासन के मूल में इन दिनों अपराध नियंत्रण ही चल रहा है। अब इन राज्यों के मुख्यमंत्री क्रमशः योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के क्रियाकलाप पर ध्यान दे तो सभी क्राइम कंट्रोल के लिए मोर्चा खोले हुए हैं। योगी आदित्यनाथ एनकाउंटर मॉडल, सम्राट चौधरी एनकाउंटर और लंगड़ा एनकाउंटर और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का वह मॉडल जहां अपराधियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है, पर एनकाउंटर की जरूरत अभी नहीं पड़ी हैं।

पश्चिम बंगाल में अभी तक एनकाउंटर नहीं, लेकिन ‘त्रिदेव’ मुस्तैद

बंगाल आर्म एक्ट,स्पीडी ट्रायल के जरिए व्यापक अभियान चला कर अपराधियों को जेल भेजने का काम कर रही है। वहां अपराधियों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो ऐसा नहीं है कि आगे भी यह स्थिति नहीं आयेगा। बंगाल पुलिस भी इसी थ्योरी पर काम कर रही है कि अपराधी हद पार करेंगे तो एनकाउंटर भी हो सकता है। बिहार ,बंगाल और उत्तरप्रदेश में अपराधियों पर तीन तरफ हमला देश की अपराधियों के तांडव से मुक्त कराना है। आप इसे सम्राट चौधरी के उस बयान से समझ सकते हैं जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ,शुभेंदु अधिकारी की चर्चा करते उस घेराबंदी या कंबाइंड अपराधी उन्मूलन का संकेत देते कहा कि ‘अपराधियों को नेपाल जाने से कोई रोक नहीं सकता। क्योंकि बिहार में सम्राट और यूपी में योगी आदित्यनाथ, और पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी पूरी मुस्तैदी से खड़े हैं।’ कुल मिलाकर त्रिदेव की तिकड़ी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰