फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. वहीं, मामले को लेकर जातीय और सामाजिक बहस भी तेज हो गई है. विभिन्न राजनीतिक दल एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 07:32 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..
Photo: UB India News Archive
बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. वहीं, मामले को लेकर जातीय और सामाजिक बहस भी तेज हो गई है. विभिन्न राजनीतिक दल एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक हुए कई एनकाउंटरों पर सवाल उठते रहे हैं. सभी मामलों की न्यायिक जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग समुदायों के लोगों के एनकाउंटर को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है, जो उचित नहीं है.
भाई वीरेंद्र ने कहा कि जब किसी दलित व्यक्ति का एनकाउंटर होता है तो उसे नक्सलवाद से जोड़ दिया जाता है. वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति के मामले में आतंकवाद से संबंध की बात कही जाती है. वहीं, किसी सवर्ण व्यक्ति के एनकाउंटर के बाद उसे शहीद का दर्जा देने की मांग उठने लगती है. उन्होंने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
उधर, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा है. भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में सर्व समाज महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. आरा में भी इस मुद्दे को लेकर महापंचायत आयोजित की गई.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰