पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। डॉ सिंह 23 जून को बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। स्वास्थ्य मंत्री ने फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। विभागीय जांच में पता चला कि डॉ सिंह अपनी निजी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 जून 2026, 09:57 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। डॉ सिंह 23 जून को बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। स्वास्थ्य मंत्री ने फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। विभागीय जांच में पता चला कि डॉ सिंह अपनी निजी क्लीनिक पर प्रैक्टिस कर रहे थे।उनकी जगह पर पटना मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में प्राध्यापक डॉ गीता सिन्हा को प्राचार्य पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ये व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बेतिया में प्राध्यापक के पद पर तैनात किया गया है।

अब विभागीय कार्रवाई को गलत बताते हुए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बड़े डॉक्टर्स की हित की रक्षा करनी चाहिए।उन्होंने VRS लेनी की इच्छा जताई है और इस कार्रवाई को जलन की राजनीति बताया है। IMA और विपक्ष को भी इस मामले में दखल देने की अपील की है।

CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से लगाई गुहार

मामले पर डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, मैं सीएम से गुहार लगाता हूं कि कम से कम हमलोग जैसे समझदार और विद्वानों की हित की रक्षा करें। नीतीश कुमार से भी आग्रह करता हूं, उनके सुशासन में भी हमारे साथ ऐसे हुआ था। अभी फिर पूरा कुशासन बना दिया गया है। इस कुशासन का एग्जाम्पल मुझसे शुरू होता है। मैं इसका इतिहास लिखूंगा। जनता न्याय करेगी। मैं ऐसे शासन व्यवस्था के साथ अपनी सेवा नहीं देना चाहता हूं। मैं खुद से इस्तीफा देना चाहता हूं। VRS लेना चाहता हूं।

मुझे कार्यक्रम की पहले कोई जानकारी नहीं दी गई

आगे डॉ सिंह ने कहा, मैं जल गया था, अचानक घटना हुई, मैं नहीं आ पाया। इस समारोह की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दी गई। मैंने लगातार सचिव को कॉल किया, उनसे बात करने की कोशिश की, उन्होंने फोन नहीं उठाया। मंत्री जी हमसे बात नहीं करना चाहते, प्राइवेट सेक्रेटरी फोन नहीं उठा रहा। आगे कहा, मैं कोई चूहा तो नहीं जो बिल में घुस जाए। मैं क्यों डरूंगा। अगर मैं एक दिन अस्पताल नहीं आता तो क्या मैं इतना बड़ा प्रैक्टिशनर बन गया कि सरकारी गाड़ी लगाकार प्रैक्टिस करूंगा। अपने अस्पताल का संरक्षण नहीं करूंगा। ये बुद्धि मुझे इनसे लेनी होगी अब।

कार्रवाई पर उठाए सवाल

डॉ. सिंह ने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि बिना मेरा पक्ष सुने, बिना वास्तविक परिस्थितियों को समझे और बिना किसी स्पष्टीकरण के इतनी बड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।  डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति दुर्घटना के बाद दर्द से गुजर रहा हो तो उससे यह अपेक्षा करना कि वह लगातार फोन कॉल का जवाब देता रहे, व्यावहारिक नहीं है।

PMCH की व्यवस्था सुधारने में की थी अथक मेहनत

पूर्व प्राचार्य ने कहा, ‘मैंने PMCH की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने, चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाने और संस्थान को नई दिशा देने के लिए मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन मेरे योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया। जिस हालत में पीएमसीएच चल रहा है, उस हालत में तो इसे डिरेकगनाइज कर देना चाहिए था।’

डॉ ने की VRS की मांग

डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘अभी के हालात में वह इस शासन व्यवस्था के साथ अपनी सेवा जारी रखना उचित नहीं समझते।’ उन्होंने सरकार से अपने अधिकार के तहत ऐच्छिक सेवा निवृत्ति (VRS) प्रदान करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे प्रशासनिक माहौल में अपनी सेवा समाप्त करना चाहता हूं, जहां किसी की पीड़ा, परिस्थिति और वर्षों की सेवा का सम्मान नहीं किया जाता।’

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार निरीक्षण के लिए PMCH पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल की ड्यूटी के समय डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने बैठक के लिए उन्हें फोन भी किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बताया गया कि वे बिना छुट्टी लिए ड्यूटी से गैरहाजिर थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि ड्यूटी के दौरान डॉ. सिंह अपने निजी क्लीनिक में मौजूद थे। जांच के दौरान उनके क्लीनिक के बाहर विभाग की सरकारी गाड़ी भी खड़ी मिली। इसे सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग के रूप में देखा गया है।

निशांत ने जताई थी नाराजगी

निरीक्षण के बाद निशांत कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि, ‘अस्पताल में कई खामियां सामने आई हैं। प्राचार्य अपनी कुर्सी पर मौजूद नहीं थे और उनकी जगह कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी उपलब्ध नहीं था। फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।’ इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी।उनकी अनुपस्थिति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। जांच में पाया गया कि 23 जून 2026 को PMCH में आयोजित एक पहले से निर्धारित कार्यक्रम के दौरान वे बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित थे। विभाग के मुताबिक, ‘डॉ. सिंह ने न तो अवकाश का कोई आवेदन दिया था और न ही किसी अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपा था।’

48 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग का एक्शन

उस दौरान उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। उनकी अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। निरीक्षण के करीब 48 घंटे बाद सरकार ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने इसे प्रशासनिक लापरवाही, कर्तव्यहीनता, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अनधिकृत अनुपस्थिति का मामला मानते हुए कार्रवाई की है। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को PMCH के प्रभारी प्राचार्य पद के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बेतिया में मनोरोग विभाग के प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰