तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए , राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे

बिहार की सियासत के केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने की अंतिम समय-सीमा आज खत्म हो रही है। भवन निर्माण विभाग के कड़े रुख के बाद रविवार देर शाम से ही इस वीवीआईपी आवास से सामान हटाने का काम तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नया सरकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 जून 2026, 06:26 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए , राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत के केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने की अंतिम समय-सीमा आज खत्म हो रही है। भवन निर्माण विभाग के कड़े रुख के बाद रविवार देर शाम से ही इस वीवीआईपी आवास से सामान हटाने का काम तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं है, जिससे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि ये परिवार अस्थायी तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शरण ले सकता है।

विभाग की मानें तो इससे पहले भी कई बार आवास खाली करने के लिए पत्र भेजे गए थे। अब आखिरी नोटिस के बाद भी अगर तय समय सीमा में आवास खाली नहीं किया गया तो बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई संभव है।

लालू परिवार के सामने मौजूद तीन विकल्प

  • तेजस्वी यादव का आवास: 1 पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सरकारी बंगला, जहां परिवार अस्थायी रूप से रुक सकता है।
  • नया सरकारी बंगला: सरकार की ओर से आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित नया आवास, जिसका निर्माण कार्य अभी अधूरा है।
  • निजी मकान: कौटिल्य नगर और महुआ बाग स्थित लालू परिवार के निजी मकान, जिनका निर्माण अभी जारी है।
  • अस्थायी ठिकाना : राबड़ी देवी का अधिकांश सामान फिलहाल कौटिल्य नगर वाले निजी मकान में भेजा जा रहा है।

10 सर्कुलर रोड से सामानों की शिफ्टिंग शुरू

रविवार रात से ही 10 सर्कुलर रोड बंगले में हलचल बढ़ गई और सामानों की पैकिंग शुरू हो गई। बंगले में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों सहित कई सरकारी और निजी उपकरणों को हटा लिया गया है। अब देखना यह है कि लालू परिवार आज पूरी तरह बंगला खाली करता है या प्रशासन को बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई का कदम उठाना पड़ेगा।

सरकारी बंगला खाली करने की आज डेडलाइन

भवन निर्माण विभाग ने लालू फैमिली को 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। ऐसे में आज सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा का आखिरी दिन है। इससे पहले भी चार बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29 जून तक आवास खाली नहीं होने पर बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार पहले ही यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका है।

39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में अभी काम चल रहा है

राबड़ी देवी को सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है, लेकिन फिलहाल वहां शिफ्ट होना संभव नहीं माना जा रहा है। बंगले का लगभग 70 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। कई कमरों में पेंटिंग बाकी है, पूरे परिसर की साफ-सफाई पूरी नहीं हुई है, फर्नीचर अभी तक नहीं लगाया गया है।कमरों में एसी भी नहीं लगाए गए हैं। अंदर में गेटों की पेंटिंग का काम भी अधूरा है। लालू प्रसाद यादव के लिए तैयार किए जा रहे विशेष कमरे में भी अभी फर्नीचर और इंटीरियर का काम बाकी है।निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए 50 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह आवास पूरी तरह रहने के लिए तैयार नहीं है। 7 दिनों का और समय लग सकता है।

कौटिल्य नगर वाले निजी आवास का क्या हाल

लालू परिवार का कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास भी अभी निर्माणाधीन है। यहां इलेक्ट्रिकल फिटिंग, इंटीरियर, फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर और फिनिशिंग से जुड़े कई काम बाकी हैं। मजदूर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी इसे पूरी तरह तैयार होने में करीब 15 से 20 दिन का समय और लग सकता है। इसलिए फिलहाल यहां शिफ्ट होने की संभावना नहीं है।

महुआ बाग वाला घर भी तैयार नहीं

लालू परिवार का दूसरा निजी आवास महुआ बाग में भी बन रहा है। यहां भी निर्माण कार्य अभी अधूरा है। भवन के अंदर फिनिशिंग, इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल और अन्य कई काम बाकी हैं। जानकारी के मुताबिक इस आवास को पूरी तरह तैयार होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल यहां शिफ्ट होने का सवाल नहीं उठता।

सरकारी सामानों की सूची क्यों मांगी गई

राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची मांगी थी। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय हर सामान का सही मिलान हो सके और भविष्य में किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति पैदा न हो। साथ ही इस बात की भी आशंका न रहे कि सरकारी सामान अपने साथ ले जाया गया।

लाइव अपडेट्स

तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए

राबड़ी आवास को खाली करने का काम तेजी से चल रहा है। ट्रक से सामान शिफ्ट किया जा रहा है। तेजस्वी यादव अब 1 पोलो रोड में शिफ्ट कर गए हैं।

राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे हैं

राबड़ी आवास खाली करने का आज अंतिम दिन है। राबड़ी आवास से ट्रक से सामानों को शिफ्ट किया जा रहा है।

10 सर्कुलर वाले बंगले से साथ निकले लालू, राबड़ी और तेजस्वी

तेजस्वी, लालू और राबड़ी सुबह-सुबह 10 सर्कुलर वाले बंगले पर पहुंचे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद तीनों गाड़ी से एक साथ तेजस्वी के सरकारी आवास के लिए निकल गए।

छोटी गाड़ियों से प्लांट शिफ्ट किए जा रहे

राबड़ी आवास से छोटी गाड़ियों से प्लांट शिफ्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले घर के बाकी सामान कौटिल्य नगर वाले बंगले पर पहुंचाए गए।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰